{"_id":"63922bbd65e3ef39f044737d","slug":"tfc-proposal-in-baldev-the-city-of-dau-baba-hung-on-the-lips-mathura-news-mtr5266520185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दाऊ बाबा की नगरी बलदेव में टीएफसी का प्रस्ताव अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दाऊ बाबा की नगरी बलदेव में टीएफसी का प्रस्ताव अधर में लटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। वृंदावन के पैटर्न पर नंदगांव और बरसाना में टीएफसी( टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर) अब जल्द ही बनने जा रही हैं। दाऊबाबा की नगरी बलदेव में इसके निर्माण का प्रस्ताव उलझ गया है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा चयनित जमीन पर जिला पंचायत और दाऊजी मंदिर के बीच स्वामित्व का विवाद प्रस्तावित योजना के क्रियान्वयन में आडे़ आ रहा है।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थलियों के सौंदर्यीकरण के साथ इन तीर्थ स्थलों पर पर्यटक सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। इस प्रक्रिया में वृंदावन की तरह राधारानी की नगरी बरसाना और नंद बाबा के गांव नंदगांव में टीएफसी प्रस्तावित हैं। हाल ही में शासन ने नंदगांव टीएफसी को अनुमति प्रदान कर दी है। प्रदेश कैबिनेट ने अनुपूरक बजट में नंदगांव टीएफसी के प्रस्ताव पर मुहर लगाई।
तीर्थ विकास परिषद की योजना वृंदावन के पैटर्न पर अन्य तीर्थ स्थलों पर भी पर्यटकों को रात्रि विश्राम के लिए टीएफसी बनाना है। इसमें दाऊ बाबा की नगरी बलदेव भी शामिल है। यहां टीएफसी के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने पुराने हॉस्पिटल की जमीन चयनित की थी लेकिन इस जमीन के स्वामित्व को लेकर जिला पंचायत और दाऊजी मंदिर प्रबंधन में विवाद है। दोनों के बीच इस जमीन को ब्रज तीर्थ विकास परिषद को हस्तांतरित करने की सहमति भी नहीं बन पाई है। इसके चलते बलदेव में पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए टीएफसी का प्रस्ताव अधर में लटक गया है।