{"_id":"6a9b1ef68608552ad308c6aa","slug":"tej-pratap-yadav-reaches-nandgaon-mathura-news-c-412-1-mt21007-11396-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नंदगांव पहुंचे तेज प्रताप यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नंदगांव पहुंचे तेज प्रताप यादव
विज्ञापन
नंदबाबा मंदिर में तेज प्रताप यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगांव (मथुरा)। जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने सखा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ शुक्रवार देर शाम नंदगांव पहुंचे। उन्होंने नंदबाबा मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की भूमि के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
मंदिर में दर्शन के दौरान तेज प्रताप यादव ने स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज बताया। उन्होंने कहा कि ब्रजभूमि से उनका विशेष लगाव है और वह यहां बार-बार आते रहते हैं। नंदगांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और मंदिर से जुड़े सेवायतों ने उनका स्वागत किया। भोजपुरी शो में शामिल होने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि लोग उन्हें जहां प्रेम और स्नेह से बुलाते हैं, वह वहां चले जाते हैं।
तेज प्रताप यादव के नंदगांव पहुंचने की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में उनके समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने नंदबाबा मंदिर की प्राचीन परंपराओं और ब्रज की धार्मिक संस्कृति के प्रति भी आस्था व्यक्त की। दर्शन के बाद उन्होंने कुछ समय नंदगांव में बिताया और ब्रजभूमि के प्रति अपने जुड़ाव को दोहराया। उन्होंने बताया कि अभी 3 दिन वे ब्रज में ही बिताएंगे। संवाद