फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teen chor giraphtaar, nakadee saphed dhaatu kee sillee kee baraamad

UP: भाजपा नेता के घर में जिन लोगों ने की थी चोरी, पुलिस ने एक महीने में किए गिरफ्तार; ये समान हुआ बरामद

Mon, 03 Feb 2025 12:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2025 12:11 PM IST
सार

भाजपा नेता के घर से चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सफेद धातु की 320 ग्राम की सिल्ली और 1270 रुपये बरामद किए हैं।
 

विज्ञापन
teen chor giraphtaar, nakadee saphed dhaatu kee sillee kee baraamad
भाजपा नेता के यहां चोरी करने वाली तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में भाजपा नेता के घर में बने मंदिर में चोरी के मामले का पुलिस ने एक माह बाद खुलासा कर दिया। पुलिस ने रविवार को तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सफेद धातु की 320 ग्राम की सिल्ली और 1270 रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों चोरों में से दो पर विभिन्न थानों एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


गोविंद नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि तीन जनवरी को भाजपा के महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी के चौक बाजार स्थित मकान के नीचे के हिस्से में बने मंदिर में चोरी हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी टीवी कैमरे खंगाले तो चोरों की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार की सुबह चमेली देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास धोबी घाट की तरफ जाने वाले रास्ते से संदिग्ध खड़े तीन युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके कब्जे से 320 ग्राम सफेद धातु की सिल्ली, 1270 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गोविंद नगर के अर्जुनपुर निवासी शिवम खंडेलवाल, शहर कोतवाली की जैन गली निवासी गौरव यदुवंशी उर्फ कट्टा, हाइवे थाने के गोविंदपुर निवासी जवाहर सिंह बताया। तीनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने भाजपा नेता के घर में बने मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए शिव खंडेलवाल पर विभिन्न थानों के 6 तथा गौरव यदुवंशी उर्फ कट्टा पर 5 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि भाजपा नेता के यहां से चोरी किए गए चांदी के सामान को पिघलाकर सिल्ली में तब्दील कर लिया, ताकि बेचने में आसानी हो। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed