{"_id":"5dbf18d18ebc3e01602616ef","slug":"teasing-mathura-news-agr4135583199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवा एक्सप्रेस में फौजी ने युवतियों से की छेड़छाड़, विरोध करने पर टीटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवा एक्सप्रेस में फौजी ने युवतियों से की छेड़छाड़, विरोध करने पर टीटी को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मालवा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे फौजी ने दो युवतियों से छेड़छाड़ कर दी। युवतियों और यात्रियों की शिकायत पर पहुंचे टीटी के साथ भी फौजी ने मारपीट कर दी। ट्रेन में मौजूद जीआरपी एस्कार्ट ने फौजी को मथुरा जंक्शन पर उतार कर जेल भेज दिया है। गाजियाबाद निवासी फौजी भोपाल में तैनात है।
शनिवार की रात मालवा एक्सप्रेस के एस 3 कोच की सीट नंबर 68 पर फौजी विपिन निवासी पीकरीकला मुरादनगर गाजियाबाद यात्रा कर रहा था। इसी ट्रेन में 64 और 65 नंबर सीट पर दो युवतियां दिल्ली से उज्जैन जा रही थीं। ट्रेन के मथुरा में प्रवेश करते ही कोसीकलां के निकट फौजी ने उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। कुछ देर तक तो दोनों चुप रहीं। बाद में उन्होंने इसका विरोध किया लेकिन फौजी नहीं माना। तो आसपास बैठे यात्रियों ने भी विरोध दिया।
जब विरोध बढ़ा तो फौजी ने शोर शराबा और हंगामा शुरू कर दिया। युवतियों ने इसकी सूचना टीटी रविकांत पांचाल को दी। टीटी ने जब फौजी से विरोध जताया तो उसने टीटी के साथ मारपीट कर दी। इसके पर जीआरपी एस्कार्ट आ गया। जीआरपी ने फौजी को पकड़कर मथुरा जंक्शन पर उतार लिया। जीआरपी ने फौजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। जीआपी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि फौजी भोपाल में ही तैनात था। उसे छेड़छाड़ तथा हंगामा करने की धाराओं में जेल भेजा गया है ।