फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Team arrived for investigation after resignation of councillor

Mathura: सभासद ने दिया इस्तीफा, तब जागा प्रशासन...पुश्तैनी जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा रुकवाया, तलब किए दस्तावेज

Thu, 30 Jan 2025 12:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2025 12:20 PM IST
सार

सभासद ने जब इस्तीफा दिया, तो उसकी सुनवाई हुई। जांच टीम मौके पर पहुंची और विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। टीम ने दूसरी पार्टी से दस्तावेज भी तलब किए हैं।

विज्ञापन
Team arrived for investigation after resignation of councillor
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोसीकलां में एक सभासद द्वारा पिता की पुश्तैनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ मदद मांगने पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा अभद्रता किए जाने का आरोप लगाने के पांच दिन बाद तहसील प्रशासन जागा। बुधवार को एसडीएम एवं तहसीलदार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच कर निर्माण कार्य को रुकवा दिया और सभी के दस्तावेज तलब किए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के वार्ड 23 से टिंकुर अग्रवाल भाजपा के निर्विरोध सभासद हैं। टिंकुर ने बताया कि देहली गेट स्थित ईदगाह के समीप उनकी पुश्तैनी जमीन है। जमीन पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसकी शिकायत पिता बालकिशन अग्रवाल ने एसडीएम से की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने जमीन विवाद की जांच करने के आदेश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन


आरोप था कि जब उनके पिता शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें फटकार मिली। अपनी ही पार्टी की सरकार के बावजूद अभद्र व्यवहार से क्षुब्ध सभासद ने इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेज दिया। एसडीएम श्वेता सिंह बुधवार को तहसीलदार रजनीश कुमार वाजपेई व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सभी पक्षों के दस्तावेज तलब किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार रजनीश कुमार वाजपेई ने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। मामले में न्यायालय में वाद चल रहा है। कुछ बैनामा में भी त्रुटि है, जो कि रकबे से ज्यादा के हैं, उनकी भी जांच कराई जा रही है। उधर सभासद टिंकुर अग्रवाल ने कहा कि वे भूमाफिया के आगे झुकेंगे नहीं, न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed