फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pizza worker found hanging on the window rope noose around his neck

Mathura: खिड़की पर लटका मिला पिज्जा कारीगर, गले में था रस्सी का फंदा

Sun, 19 Feb 2023 10:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2023 10:29 AM IST
सार

चौकी प्रभारी अजय अबाना ने बताया कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह पता नहीं चल सका। परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज करेंगे। 

विज्ञापन
Pizza worker found hanging on the window rope noose around his neck
demo pic

विस्तार

मथुरा के शास्त्रीनगर (कृष्णानगर) में पिज्जा कारीगर किराए के मकान में खिड़की पर लटका मिला। गले में रस्सी का फंदा लगा था। कृष्णानगर पुलिस ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर शव को उतारा। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या बताया पर कारण ज्ञात नहीं हो सका।
विज्ञापन


भरतपुर के कुम्हेर का रहने वाला सत्यपाल उर्फ छोटू (20) पुत्र भरत सिंह शास्त्रीनगर में मनोज भारद्वाज के मकान में किराए पर रह रहा था। कृष्णानगर में पिज्जा कारीगर छोटू काम करके कमरे पर लौटा तो फिर बाहर नहीं निकला। मकान मालिक ने उठाने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस को मृतक के चाचा ने बताया कि डेढ़ माह से वह मथुरा में नौकरी कर रहा था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। चौकी प्रभारी अजय अबाना ने बताया कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह पता नहीं चल सका। परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed