{"_id":"57f3fc644f1c1bda1726fdfc","slug":"summer-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर में बरस रही मई-जून जैसी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर में बरस रही मई-जून जैसी आग
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
गर्मी का मौसम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर के महीने में मई-जून की तपती गरमी लोगों को रुला रही है। सुबह से ही धूप की तेजी शरीर को झुलसा रही है। दोपहर को लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। अक्तूबर में अधिक तापमान लोगों को बीमार कर रहा है। गरम हवाएं लोगों को व्याकुल कर रही है।
बीते वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस था लेकिन इस बार 33 से 36 डिग्री सेल्सियस है। मंगलवार को दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अक्तूबर माह में तेज गरमी कर रही बीमार
तेज गरमी लोगों को बीमार कर रही है। संक्रामक रोग प्रभारी डा.हिमांशु मिश्रा ने बताया चिकित्सा कैंपों में आने वाले मरीजाें में बड़ी संख्या ऐसे रोगियों की है जो ठंडा-गरम के शिकार है। इसी के चलते वायरल, शरीर में दर्द की लोग शिकायत कर रहे है। दिन में तेज धूप, शाम को तापमान में गिरावट बीमार कर रही है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान....
-पसीने में ठंडा पानी या कोल्डड्रिंक्स का सेवन न करें।
- बासी या रखे हुए खाने का सेवन न करें।
- कटे फल, खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- मच्छरों का बचाव का पर्याप्त इंतजाम करें।
- एसी या कूलर में से निकलकर सीधे धूप में न जायें। तापमान संतुलन का ध्यान रखें।