{"_id":"6a9954124b95804b1307110d","slug":"sub-inspector-shot-dead-in-mathura-police-begins-investigation-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मथुरा में दरोगा की मिली खून से सनी लाश, सरकारी पिस्टल से मारी खुद को गोली; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मथुरा में दरोगा की मिली खून से सनी लाश, सरकारी पिस्टल से मारी खुद को गोली; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 03 Sep 2026 04:34 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 03 Sep 2026 04:34 PM IST
सार
यूपी के मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को बड़ी घटना सामने आई। एक दरोगा का खून से सना शव मिला। उनके माथे पर गोली लगी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दरोगा का फाइल फोटो और परिवार में मचा कोहराम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में यातायात कार्यालय में तैनात दरोगा (टीएसआई) पंकज कुमार (32) ने बृहस्पतिवार दोपहर गोकुल बैराज के पास स्वयं को सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद की है। प्रथम दृष्टया पुलिस पारिवारिक कलह को आत्महत्या की वजह मान रही है। हालांकि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
पंकज मूलरूप से एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव भोजपुर के रहने वाले थे और परिवार के साथ औरंगाबाद के दामोदरपुरा की दाऊजी धाम कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। पत्नी दीप्ति भी पुलिस में हैं और उनकी ड्यूटी सदर थाने में हैं। दंपती की तीन साल की बेटी जीवा, मां-बाप और बहन भी साथ रहती हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात को पंकज के घर में किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद बृहस्पतिवार को मां नाराज होकर घर से कहीं चली गईं। पत्नी दीप्ति भी ड्यूटी छोड़कर उनकी तलाश में जुटी गईं और दोपहर को कहीं से खोजकर उन्हें घर ले लाईं।
विज्ञापन
इधर, पंकज ने जन्माष्टमी के दौरान वीआईपी ड्यूटी लगने की संभावना बताते हुए सरकारी पिस्टल लेने के लिए अधिकारियों को आवेदन दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर उन्होंने पुलिस कार्यालय से पिस्टल प्राप्त की। इसके बाद पंकज गोकुल बैराज के निकट पहुंच गए। यहां उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल से माथे पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व पत्नी ने पंकज को लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मां-बाप सहित अन्य परिजन भी रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।