फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   student's protest against police

पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र

Fri, 19 Dec 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 19 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
student's protest against police
कृष्णा नगर पुलिस द्वारा छात्र नेता को जबरन उठाने, पिटाई और धमकी देने का मामला गरमा गया है। गुुरुवार को छात्र सड़कों पर उतर आए। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दोषी चौकी इंचार्ज, सिपाही को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रकरण बुधवार का है। बीएसए कालेज में एक झगड़े के बाद पहुंची पुलिस मौके पर मिले अभाविप के प्रदेश सहमंत्री आकाश चौधरी को कृष्णानगर चौकी ले गई और उनका चालान कर दिया। आरोप है कि आकाश की पिटाई की गई जिससे उनके कान में गंभीर चोट है।
विज्ञापन


मामले में गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य योगेंद्र वर्मा के नेतृत्व मेें जुलूस के रूप पहुंचे छात्रों ने एसएसपी की अनुपस्थिति में एसपी सिटी मनोज सोनकर से मुलाकात की और दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी लक्ष्मी सिंह से मुलाकात कर संपूर्ण मामले से अवगत कराया। छात्रों ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। जुलूस में राजीव राठौर, शैलू चौधरी, सुधांशु खंडेलवाल, शैलेंद्र सोलंकी, उमेश शर्मा, अभिषेक गौतम, भानुप्रताप, उमेश यादव, सचिन शर्मा, बाल कृष्ण, अजयकांत आदि शामिल रहे।

जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी: आकाश
मथुरा। आकाश चौधरी ने बताया कि बुधवार को दोपहर एक बजे वह बीएसए कालेज पहुंचे थे। वहां पहले से दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर अंदर भेज दिया। उसी दौरान गेट पर मौजूद पुलिस और कृष्णा नगर चौकी इंचार्ज राजकुमार गिरी अंदर पहुंचे। सिपाही विजय ने मेरी ओर इशारा किया। जिसके बाद चौकी इंचार्ज और पुलिस वाले उनको पीटने लगे। जीप में बैठाकर चौकी ले गए। कमरे में बंद कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी।

एडीएम से मिले भाजपाई
मथुरा। छात्र नेता की पिटाई प्रकरण में भाजपा के जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व विधायक प्रणतपाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल एडीएम प्रशासन धीरेंद्र प्रताप सिंह से मिला और कार्रवाई की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।


शिक्षक संघ भी समर्थन में आया
मथुरा। मामले में माध्यमिक शिक्षक संघ भी छात्रों के साथ खड़ा है। जिलाध्यक्ष संजय पचौरी और मंत्री मनवीर सिंह ने घटना की निंदा की है। जल्द ही प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed