फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   struggle

माइनर की पटरी तोड़ने पर दो गांवों के लोगों में संघर्ष

Wed, 06 May 2020 05:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
struggle
नौहझील (मथुरा)। शिवाला माइनर की पटरी तोड़ने को लेकर लालपुर और चांदपुर कलां के ग्रामीणों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों ओर से सात लोग घायल हुए हैं। 34 नामजद सहित कुल 150 लागों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और इनमें से 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को चांदपुर कलां के दिनेश व पुष्पेंद्र सहित अन्य किसानों ने अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए शिवाला माइनर का कुलावा खोलने के साथ पटरी क्षतिग्रस्त कर दी। शाम को लालपुर निवासी रनवीर सिंह ने टूटी पटरी ठीक करने को कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में वाद-विवाद के बाद मारपीट हो गई। थोड़ी देर बाद ही दोनों गांवों से सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने दोनों पक्ष के लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और लॉकडाउन के नियमों का पालन को कहा, लेकिन वे पुलिस की मौजूदगी में ही झगड़ने लगे। दोनों ओर से जम कर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रामवीर, पुष्पेंद्र, अजीत, राजेंद्र, होशियार, हरीराम, मनीष घायल हो गए। झगड़ा शांत कराने में लगे पुलिसकर्मियों पर भी ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। सूचना पर एसडीएम कृष्णानंद तिवारी, सीओ रविकांत पाराशर, सुरीर, मांट थाने का फोर्स पहुंच गया।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि माइनर से सिंचाई के दौरान पटरी तोड़ने को लेकर शुरू हुए मामूली झगड़े में लालपुर व चांदपुर कलां के ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया है। इसमें 34 नामजद व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये हुए गिरफ्तार
रनवीर सिंह, सतीश, सुनील, मनीष, नीरज, ओमवीर, देवेंद्र, हरवीर, सत्तो, सुभाष, ओकिल, वेदवीर निवासी लालपुर, कंचन, राजेन्द्र, अमित, अजीत, पुष्पेन्द्र, होशियार, विजय, हंसराज, लखपत, श्यामवीर, शंकरलाल व सतेंद्र, निवासी चांदपुर कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed