फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   statement of IG amitabh thakur has been recorded

आईजी अमिताभ ने डीजी कमलेंद्र के खिलाफ दर्ज कराए बयान

Sun, 22 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 22 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
statement of IG amitabh thakur has been recorded
संकल्प आनंद-नरेश नंदिनी आत्महत्या प्रकरण में नामजद यूपी पुलिस के डीजी कमलेंद्र की कार्यशैली को संदिग्ध बताने वाले उनके ही विभाग के आईजी अमिताभ ठाकुर शनिवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे प्रकरण को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी को मुलाकात की। इसके बाद क्राइम ब्रांच के दरोगा को अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गीतकार संतोष आनंद के पुत्र संकल्प और पुत्रवधू नरेश नंदिनी ने 15 अक्तूबर को कोसीकलां में रेलवे लाइन पर आत्महत्या कर ली थी। उनकी कार से मिले 10 पेज के सुइसाइड नोट में एलएनजेपी इंस्टीट्यूट में 250 करोड़ रुपये के घोटाले का जिक्र था। पूरे प्रकरण में यूपी पुलिस के डीजी कमलेंद्र और डीआईजी संदीप मित्तल सहित 38 लोग नामजद हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों यूपी पुलिस के ही आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर ने सुइसाइड नोट के आधार पर वर्तमान में डीजी कमलेंद्र पर लगे आरोपों को सही बताया था। उन्होंने मथुरा आकर मामले में बयान दर्ज कराने की बात भी कही थी। शनिवार को मथुरा पहुंचे आईजी ने एसएसपी से मुलाकात के बाद मामले के विवेचक क्राइम ब्रांच के दरोगा को अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में आईजी ने बताया कि उन्हें नागरिक सुरक्षा निदेशालय में डीजी कमलेंद्र के साथ डेढ़ माह तक काम करने का मौका मिला है। इसमें उनकी कार्यप्रणाली और व्यवहार को लेकर ज्यादातर बातें संकल्प आनंद ने सुइसाइड नोट के अनुरूप ही हैं। उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा निदेशालय में भी उन्होेंने इसी तरह की कार्यप्रणाली और व्यवहार अधीनस्थों के साथ अपनाया। इसके लिए उन्होेंने गाजियाबाद के बालश्रम विषयक जांच आयुक्त मेरठ मंडल को देने, एक सहायक उपनियंत्रक के लैंगिक  उत्पीड़न की जांच वापस नियंत्रक कानपुर नगर को भेजने के आदेश का उदाहरण भी दिया।
 

विभागीय जांच दूसरे अधिकारी से कराने की करेंगे मांग
आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर ने कहा कि संकल्प के नौकरी वाले संस्थान में 250 करोड़ के घोटाले और फर्जीवाड़े की जांच लोकनायक जयप्रकाश नारायण क्रिमिनोलॉजी संस्थान की निदेशिका कर रही हैं। आईजी ने कहा कि समान पद पर रहते हुए इसकी जांच किसी दूसरे संस्थान के निदेशक से करानी चाहिए। इसके लिए वे गृहमंत्रालय को पत्र लिखेंगे। पशु तस्करी के सवाल पर कहा कि इसके लिए जनहित याचिका दायर कर कदम उठाया जाएगा।



होमगार्ड को मिले 20 लाख मुआवजा
आईजी अमिताभ ठाकुर शनिवार को शहीद होमगार्ड घनश्याम के परिवारीजनोें से भी मिले। उन्होंने कहा कि होमगार्ड को मुआवजा के तौर पर पांच नहीं 20 लाख रुपये मिलना चाहिए। उनका कहना था कि उसी घटना में एचसीपी रामवकील को 20 लाख मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई है वहीं उसी घटना में होमगार्ड की मौत हुई है। दोनों को समान मुआवजा मिलना चाहिए। आईजी ने कहा कि यदि कुंडा में हुई हत्या में ग्राम प्रधान के परिवारीजनों को भी 20 लाख मुआवजा प्रदेश सरकार ने दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed