Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Starting from Dhanteras, Thakur Radhavallabh Lal will be enshrined in a silver hatri (shrine/pavilion).

Mathura News: धनतेरस से चांदी की हटरी में विराजेंगे ठाकुर राधावल्लभ लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Starting from Dhanteras, Thakur Radhavallabh Lal will be enshrined in a silver hatri (shrine/pavilion).
वृंदावन। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में ठाकुरजी 18 दिन चांदी से बनी हटरी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। धनतेरस से पूर्णिमा तिथि तक ठाकुरजी के त्योहारों पर विशेष दर्शनों की तैयारी शुरू कर दी है। दिवाली पर आराध्य श्रीराधावल्लभ लाल रंग की पोशाक धारण कर चौसर खेलेंगे। इसके लिए जरी की खास पोशाक जयपुर से तैयार होकर आएगी।
विज्ञापन

ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में धनतेरस, दिवाली एवं अन्नकूट की तैयारी शुरू हो गई हैं। वर्ष में एक बार मनाए जाने वाले इन त्योहारों पर ठाकुरजी के शृंगार दर्शन देंगे। छह नवंबर को धनतेरस पर ठाकुर राधावल्लभ लाल चांदी की हटरी में विराजमान होंगे। तभी से लगातार दिवाली एवं पूर्णिमा तक 18 दिन हटरी में ही विराजेंगे। मंदिर के गोस्वामी आचार्यों द्वारा दिवाली पर ठाकुरजी के लिए लाल रंग की जरी की पोशाक जयपुर में तैयार कराई जा रही है। जिसमें मोती एवं नगों का जड़ाव होगा। दिवाली की शाम को ठाकुरजी चौसर का खेल खेलेंगे।
विज्ञापन

यह खेल परंपरा ठाकुरजी और श्रीजी के बीच होती है। उन्हें मंदिर की रसोई में तैयार विभिन्न पकवान सेवित किए जाएंगे। इसमें लड्डू, मठरी, गुलाब जामुन, मेवाओं से बनीं नमकीन, बादाम, पिस्ता एवं केसर के दूध का भोग लगाया जाएगा। मंदिर के तिलकायत आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि धनतेरस, दिवाली पर ठाकुर के विशेष दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। उसके अगले दिन 9 नवंबर को मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें ठाकुरजी को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। भक्तों को अन्नकूट दर्शन के साथ प्रसाद वितरित किया जाएगा। --------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed