{"_id":"640243a3abc5eb6647060bc4","slug":"stage-of-studies-completed-now-play-role-in-nation-building-mathura-news-mtr5285720130-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पढ़ाई का चरण पूरा, अब राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पढ़ाई का चरण पूरा, अब राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति और उपलब्धि उस देश के नागरिकों के शिक्षा स्तर, शोध की गुणवत्ता, स्वच्छता और सामाजिक उन्नति से आंकी जाती है। विश्व के कई देश शिक्षा को अपनी सामाजिक नीतियों में उच्च प्राथमिकता प्रदान करने के परिणाम स्वरूप अग्रिम पंक्तियों में खड़े हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि जीवन का एक चरण पूरा हो गया है, अब राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभानी है। वे शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के १२वें दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहीं थीं।
आनंदीबेन पटेल ने कहा देश में शिक्षा व्यवस्था विभिन्न चरणों में होती है। इसमें तालमेल आवश्यक है। प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को उच्च शिक्षण संस्थानों में जाना चाहिए, जिससे उन्हें पता चले कि आखिर उन्हें भी आगे चलकर पढ़ना क्या है। रुचि के अनुरूप बच्चों को पढ़ाई करनी चाहिए। अभिभावकों को इसमें रोड़ा बनने से बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पशुधन राष्ट्र की संपत्ति है। पहले घरों में पशुधन से ही व्यक्ति की उन्नति का आकलन होता था। खासकर गाय हमारी संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का हिस्सा है। मथुरा तो गो पालन में समृद्ध रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय आयुक्त पशुपालन अभिजीत मित्रा ने छात्रों से कहा कि डिग्री पाने के बाद अपना कौशल समाज के अंतिम छौर के व्यक्ति तक पहुंचाएं। कुलपति प्रो. एके श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इन्हें मिलीं डिग्रियां
कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस
- बीवीएससी एंड एएच - 78 डिग्री
- एमवीएससी - 20 डिग्री
- कॉलेज ऑफ बायोटेक
बीएससी बायोटेक्नोलोजी, इंड्रस्ट्रीयल माइक्राबायोलोजी - 30 डिग्री
कोर्स- एमवीएससी
- दुवासू आईपीएसए एमवीएससी गोल्ड मेडल - हिमांशु राघव, मेरठ
- वाइस चांसलर गोल्ड मेडल -कविशा गंगवार, पीलीभीत
अवार्ड
- बेस्ट थीसिस अवार्ड इन वेटरनेरी पैराक्लिीनिक सब्जेक्ट - वीरेंद्र प्रताप यादव
- बेस्ट थीसिस अवार्ड इन बेसिक वेटरनेरी साइंस - अभिनव वर्मा
- बेस्ट थीसिस अवार्ड इन वेटरनेरी क्लीनिक सब्जेक्ट- विकास सचान
- बेस्ट थीसिस अवार्ड इन एनीमल प्रोडक्शन साइंस- शिवम खरे
गोल्डन गर्ल बनी गुरुग्राम की सिमरन
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनेरी विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के १२वें दीक्षांत समारोह में स्नातक डिग्री प्रोग्राम बीवीएससी एंड एएच की छात्रा गुरुग्राम की सिमरन जोशन गोल्डन गर्ल बनकर उभरी है। सिमरन ने यूनिवर्सिटी में सबसे अधिक सात गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं। मथुरा की मनीषा सिंह को बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में ब्रॉंज मेडल मिला है।
विज्ञापन
राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल और मुख्य अतिथि केंद्रीय आयुक्त पशुधन अभिजीत मित्रा ने यूनिवर्सिटी के कालेज ऑफ वेटरनेरी साइंस ऑैॅर कॉॅलेज ऑफ बायोटेक के स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की उपाधि वितरित कीं। इन १३१ डिग्रियाें में बीवीएससी एंड एएच के 78, एमवीएससी के 20 और तीन पीएचडी डिग्रियों अतिरिक्त बीएससी बायोटेक्नोलोजी, इंड्रस्ट्रीयल माइक्राबायोलोजी में 30 डिग्रियां दी गईं। बीवीएससी एंड एएच की छात्रा सिमरन गुरुग्राम निवासी को सात गोल्ड मेडल मिले हैं। इसके अलावा बीवीएससी एंड एएच में सिल्वर मेडल गोरखपुर के शुभम नायक, ब्रॉंज मेडल बिजनौर की नेहा चौधरी को मिला है। एमवीएससी में गोल्ड मेडल कानुपर की अवंतिका श्रीवास्तव और सिल्वर मेडल कानपुर की कविशा गंगवार को मिला है। बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में गोल्ड मेडल पटना के अक्षय राय, सिल्वर मेडल इटावा की ईशा बंसल और ब्रॉंज मेडल मथुरा की मनीषा सिंह को मिला है। स्नातक में वाइस चांसलर गोल्ड मेडल पीलीभीत के मोहम्मद अफरोज तथा एमवीएससी में दुवासू आईपीएसए गोल्ड मेडल मेरठ के हिमांशु राघव और वाइस चांसलर गोल्ड मेडल पीलीभीत की कविशा गंगवार को मिला है। इनमें से छह विशेष मेडल सिमरन के खाते में गए हैं।
सिमरन के माता-पिता भी वेटरनेरी डाक्टर
वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के १२वें दीक्षांत समारोह में सुर्खियों में रहीं बीवीएससी एंडएएच की छात्रा सिमरन जोशन के माता-पिता भी पशुचिकित्सक हैं। गुरुग्राम निवासी सिमरन के पिता डॉ जसजीत जोशन और मां नीलम गुरुग्राम में निजी क्लीनिक चलाते हैं। सिमरन का कहना है कि वह भी मुंबई से पीजी करने के बाद अपना क्लीनिक ही चलाएंगी। उन्हें पशुचिकित्सा क्षेत्र में जाने के लिए परिवार का माहौल मिला है। उसी के अनुरूप लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ी हैं। वह सरकारी सेवा में नहीं जाएंगी। सात गोल्ड मेडल की उपलब्धि को माता-पिता और शिक्षकों का संयुक्त प्रयास बताती हैं।
आंगनबाड़ियों को किट और बच्चों को दीं पुस्तकें
मथुरा। राज्यपाल दीक्षांत समारोह के दौरान औरंगाबाद प्राथमिक विद्यालय के ३० बच्चों को कहानियों की पुस्तक और १० आंगनबाड़ियों को १५ सामान की किट वितरित की। इसमें कुर्सी, खिलौना, पठनपाठन सामग्री आदि शामिल रहे। इनके साथ कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने ग्रुप फोटो भी कराया। कहा कि प्रदेश के सभी विवि को आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों से जुड़ने के निर्देश दिए हैं। इसी अपील पर बीती रात मथुरा से जीएलए विवि और संस्कृति विवि ने १००-१०० आंगनबाड़ी केंद्रों को इस तरह की किट प्रदान करने की बात कही है। कुपोषित बच्चों वाले आंगनबाड़ी केंद्र गोद लेने और क्षय रोग से बच्चों मुक्त कराने के स्थानीय अधिकारियों के प्रयास की सराहना की।
महामहिम ने दी होली की बधाई
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीक्षांत समारोह में मौजूद शिक्षक और छात्रों को होली की बधाई दी। कहा कि ब्रज की होली तो विश्व प्रसिद्ध है। यह त्योहार कई दिनों तक यहां मनाया जाता है। ४० दिन तक होली ब्रज में होती है। उन्होंने होली को फोकल और लोकल के साथ मनाने की अपील भी की।
किचिन न छोड़े छात्राएं
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पशुचिकित्सक की डिग्रियां हासिल करने वाली छात्राओं से कहा कि वे अपने पेशा के साथघर के चिकिन को न छोड़े। उन्होंने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के महिला छात्रावास में १५ दिन में एक बार छात्राओं द्वारा भोजन बनाने का आह्वान किया। कहा कि इसे अमल में लाया जाए।
इन्हें मिले मेडल...
बीवीएससी एंडएएच
गोल्ड मेडल सिमरन जोशन गुरुग्राम, हरियाणा
सिल्वर मेडल - शुभम नायक गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
ब्रॉंज मेडल - नेहा चौधरी बिजनौर. उत्तर प्रदेश
एमवीएससी
गोल्ड मेडल - अवंतिका श्रीवास्तव, कानपुर उत्तर प्रदेश
सिल्वर मेडल -कविशा गंगवार, कानपुर उत्तर प्रदेश
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी
गोल्ड मेडल - अक्षय रॉय पटना, बिहार
सिल्वर मेडल - ईशा बंसल, इटावा उत्तर प्रदेश
ब्रॉज मेडल - मनीषा सिंह, मथुरा उत्तर प्रदेश
विशेष मेडल..
कोर्स-बीवीएससी एंड एएच
- आईएसवीपीटी- सिमरन जोशन गुरुग्राम
- पंडित जानकीनाथ मदन मेमोरियल गोल्ड- सिमरन जोशन
- डॉ पीजी पांडेय मेमोरियल गोल्ड मेडल - सिमरन जोशन
- डॉ जितेंद्र कुमार मेमोरियल गोल्ड मेडल- सिमरन जोशन
- डॉ महीपाल सिंह मेमोरियल गोल्ड- सिमरन जोशन
- डॉ पी.राय मेमोरियल गोल्ड मेडल- सिमरन जोशन
- कर्नल वाईए उपाध्याय मेमोरियल गोल्ड मेडल- नेहा चौधरी बिजनौर
- दुवासू आईपीयूएसए यूजी गोल्ड मेडल- सिमरन जोशन
- वाइस चांसलर गोल्ड मेडल- मोहम्मद अफरोज, पीलीभीत