फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   SSP suspended policeman who beat up BKU leader in Mathura

Mathura News: भाकियू नेता को पीटने वाले पुलिसकर्मी को एसएसपी ने किया सस्पेंड, कार्रवाई के बाद शांत हुए किसान

Thu, 18 May 2023 10:42 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 May 2023 10:42 AM IST
सार

मथुरा में भाकियू नेता को पीटने वाले पुलिसकर्मी को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई के बाद आक्रोशित किसान शांत हुए। 
 

विज्ञापन
SSP suspended policeman who beat up BKU leader in Mathura
थाना मांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुफ्त में मीट मांगने को लेकर मांट थाना के पुलिसकर्मी (चालक) ने भाकियू (लोकशक्ति) के जिलाध्यक्ष को पीट दिया। इससे भाकियू में रोष व्याप्त था। इसको लेकर भाकियू ने थाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस चालक को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन

आलाधिकारियों से की थी शिकायत

ज्ञात हो रविवार की रात को भद्रवन पर मुफ्त में मीट मांगने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर पहुंचे भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष मदन राघव को पुलिस चालक हरभजन सिंह भदौरिया को पीट दिया। इसको लेकर भाकियू कार्यकर्ता भारी तादात में थाने पहुंचे। जिलाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट की शिकायत थाना प्रभारी सहित आलाधिकारियों से की। 

विज्ञापन

कार्रवाई होने से धरना रद्द

मामला एसएसपी शैलेश पांडेय के पास पहुंचा तो उन्होंने संज्ञान लेते हुए पुलिस चालक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष मदन राघव ने बताया कि अब पुलिस चालक को सस्पेंड करने के बाद धरना प्रदर्शन रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed