फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sribanke Bihari, sitting in the flower bungalow, gave darshan to the devotees

Mathura News: फूल बंगले में विराजे श्रीबांकेबिहारी, भक्तों को दिए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sribanke Bihari, sitting in the flower bungalow, gave darshan to the devotees
वृंदावन (मथुरा)। देवशयनी एकादशी पर बृहस्पतिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में विशेष प्रकार के फूलों से बंगला सजाया गया। शीतलता प्रदान करने के लिए सजाए गए फूल बंगले में विराजमान होकर बिहारीजी ने भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन

मंदिर में भव्यता के साथ फूल बंगला सजाया गया। इसमें देसी-विदेशी फूलों के अलावा आम आदि फल लगाए गए। ठाकुरजी को भी विशेष प्रकार की पोशाक धारण कराई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। हरिनिकुंज चौराहे से विद्यापीठ चौराहा होते हुए मंदिर तक लगी रेलिंग में लगकर दर्शन किए जा सके, वहीं परिक्रमा मार्ग में भी रेलिंग लगाई गई। प्रवेश और निकास की व्यवस्था भी की गई, लेकिन भीड़ अत्यधिक होने के कारण मंदिर के अंदर और बाहर स्थिति बिगड़ी नजर आई।
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी होने के कारण श्रद्धालु बेहाल नजर आए। विशेषकर बुजुर्गों को बच्चों को परेशानी हुई। इधर बांकेबिहारी के अलावा श्रद्धालुओं ने अन्य मंदिरों में पूजा दर्शन करने के बाद यमुना स्नान कर नौका विहार का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed