फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sri Mathur Chaturvedi Parishad election process started, 18 nominations

Mathura News: श्री माथुर चतुर्वेद परिषद की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 18 नामांकन

Fri, 30 Jun 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 30 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sri Mathur Chaturvedi Parishad election process started, 18 nominations
- एक जुलाई को होगी समन्वय समिति की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद की नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हुई। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चली प्रक्रिया में 10 पदों के लिए 18 नामांकन प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर सिर्फ एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ।


चुनाव अधिकारी मुकुंद लाल चतुर्वेदी बैंक वाले व सहायक चुनाव अधिकारी उमेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर केवल एक नामांकन राकेश राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी ने दाखिल किया है। उपाध्यक्ष पद पर शिव कुमार चतुर्वेदी एवं सोमनाथ ने, महामंत्री पद पर राकेश तिवारी एवं कमल चतुर्वेदी ने पर्चा दाखिल किया। मंत्री पद पर सबसे अधिक 7 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें नीरज चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी, संजीव चतुर्वेदी एडवोकेट, अमित चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी एवं हरदेव चतुर्वेदी शामिल है। कोषाध्यक्ष पद पर कमल चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी व अमित चतुर्वेदी, निरीक्षक पद पर प्रवीन चतुर्वेदी, रवि कांत चतुर्वेदी व संजीव चतुर्वेदी ने नामांकन किया। इस तरह 10 पदों के लिए 18 नामांकन प्राप्त हुए हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे से 1 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। एक जुलाई को समन्वय समिति की बैठक होगी, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी चुनने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक, संरक्षक नवीन नागर, मुकेश स्वामी एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed