फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sports,youth,cricket,team

अलीगढ़ ने भरतपुर इलेवन को सात विकेट से हराया

Wed, 17 Feb 2021 12:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
sports,youth,cricket,team
कोसीकलां (मथुरा)। स्व. रतिराम सरपंच की स्मृति में गोल्डन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 34वीं कोसी आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में मंगलवार को जादौन क्रिकेट क्लब अलीगढ़ ने भरतपुर इलेवन क्लब को सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मैच का आरंभ मोहसिन कुरैशी ने टॉस करके किया। भरतपुर इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। भरतपुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ओवर में दूसरी गेंद पर एक विकेट गंवा दिया। दूसरा विकेट 59 रन पर गिरा और विकेट पतन होते चले गए। 17 ओवर में पूरी टीम 87 रन बना कर ऑलआउट हो गई। शुभम ने 28, नितेश ने 21, आकाश ने 16 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

तीन खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हर्षित, नयन ने तीन- तीन लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जादौन क्रिकेट क्लब अलीगढ़ की टीम पहला विकेट जीशान के रूप में जल्दी गंवा देने के बाद अलीगढ़ ने बल्लेबाजों ने गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और चौके-छक्कों की बरसात कर नौ ओवर में तीन विकेट खोकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। अलमस ने मात्र 12 गेंदों में 39 रन, फरदीन ने 20 गेंदों में 37, हर्षित ने 7 गेंदों में 14 रन बनाए। हर्षित को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed