फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sports

इलाहाबाद-जयपुर हाईकोर्ट ने मथुरा रेड-ब्लू को हराया

Wed, 30 Dec 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
sports
मथुरा। चंद्रलेखा क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 टूर्नामेंट में पहला मैच रेड बार इलेवन और इलाहाबाद हाईकोर्ट के बीच खेला गया। जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रेड इलेवन को सात विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में जयपुर हाईकोर्ट ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस रेड बार इलेवन के कप्तान तनवीर अहमद ने जीता। पहले बैटिंग करते हुए रेड बार इलेवन के बल्लेबाज राकेश यादव ने 65 रन और आशीष पाठक 20 रन बनाए और 20 ओवर में 155 का स्कोर खड़ा किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेंदबाज हिमांशु और मोहम्मद सैफ ने दो-दो विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के बल्लेबाज मयूर सोनकर ने 55 रन, संदीप 27 रन, देवेन्द्र सोनकर 24 रन और हिमांशु सिंह ने 20 रन का योगदान दिया। रेड बार इलेवन के गेंदबाज राजीव चतुर्वेदी ने 2 विकेट लिए। पहले मैच के मैन ऑफ द मैच मयूर सोनकर रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच जयपुर हाईकोर्ट और मथुरा ब्लू के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जयपुर के कप्तान सुनील गुप्ता ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुभाष ने 26 रन, अमित प्रकाश 29 रन और अमीर ने 25 रनों की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुक़सान पर 155 रन बनाए। मथुरा ब्लू के गेंदबाज विजय गुप्ता दो, सौरव श्रीवास्तव दो और भरत ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मथुरा ब्लू ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुक़सान पर 127 बनाए और 28 रन से मैच हार गई। जयपुर हाईकोर्ट के गेंदबाज जुबैर को तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सचिव राकेश यादव ने बताया कि फाइनल 30 दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed