फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Son kills father for misbehaving with minor daughters in mathura

UP: नाबालिग बेटियों के साथ हैवानियत...छह महीने से लूट रहा था आबरू, बेटे ने तलवार से काट डाला पिता; दो गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2025 04:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 26 Oct 2025 04:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में  सनसनीखेज घटना सामने आई है। पिता अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बेटे के विरोध करने पर भी वह नहीं माना। इस पर बेटे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Son kills father for misbehaving with minor daughters in mathura
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में इस्लामपुर क्षेत्र निवासी कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ घिनाैना काम किया। बेटे और भतीजे ने विरोध किया तो पिता से कहासुनी हो गई। इस पर बेटे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर तलवार और तमंचे से प्रहार कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर हत्या में प्रयुक्त तलवार और तमंचा बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


55 वर्षीय अधेड़ इस्लामपुर क्षेत्र स्थित मकान में परिवार सहित रह रहा था। बताया गया कि वह नशे का आदी था और बीते छह माह से अपनी ही दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब उसने दोबारा बेटियों के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया, तो बेटा और भतीजे ने उसे रोकने की कोशिश की। 
विज्ञापन


इसी दौरान कहासुनी के बीच दोनों ने मिलकर अधेड़ पर धारदार हथियार और तमंचा से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, मृतक ने विगत वर्ष बीमा का लाभ लेने के लिए अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी थी, जिसके बाद से घर में तनाव का माहौल बना हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नाबालिग लड़कियां राजस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहीं थीं। पिता उन्हें 20 अक्तूबर को कोसी लाया था। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ भूषण वर्मा फोर्स समेत माैके पर पहुंच पहुंच गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed