फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   smriti irani in mathura

अध्यात्म को राजनीति से दूर रखती हूं: स्मृति ईरानी

Tue, 16 Feb 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 16 Feb 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
smriti irani in mathura
वात्सल्य ग्राम में मंगलवार को वात्सल्य महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस अवसर पर वात्सल्य ग्राम स्थित संविद् गुरुकुलम् के बालिका छात्रावास मां कलावती पालयम् का फीता काटकर लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि मैं अध्यात्म को राजनीति से दूर रखती हूं। भागवत सुनना अनेक जन्मों के पुण्य कर्मों का फल है। मैं यहां अध्यात्म की धरती पर संदेश देने नहीं, बल्कि संदेश ग्रहण करने आईं हूं। उन्होंने श्रीमद्भागवत का हवाला देते हुए बताया कि श्रीकृष्ण ने कहा है कि यदि मातृशक्ति साधना करेगी तो जो वह कहेगी वही करूंगा।


केंद्रीय मंत्री ने पूतना संहार प्रकरण सुनाते हुए बताया कि भगवान ने यह जानते हुए भी कि वह मारने आई है, पूतना के स्तनों से जहरीला दूध पीया। प्रश्न करने पर कृष्ण ने बताया कि भले ही पूतना मारने आई थी, लेकिन उसने मां बनने का नाटक किया, इसलिए उन्होंने उसे मां मानकर स्तन पान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह आठ साल बाद वात्सल्य ग्राम आई हैं। इस बीच बहुत सारे परिवर्तन हुए, लेकिन यहां पहले जैसा ही स्नेह पाकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed