{"_id":"63330ff495ca2c13fb1786ae","slug":"smart-roads-will-be-built-in-the-city-rs-5-16-crore-will-be-spent-mathura-news-mtr524612844","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बनेंगी स्मार्ट सड़कें: नगर निगम कराने जा रहा निर्माण, खर्च होंगे 5.16 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बनेंगी स्मार्ट सड़कें: नगर निगम कराने जा रहा निर्माण, खर्च होंगे 5.16 करोड़ रुपये
Wed, 28 Sep 2022 02:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:25 PM IST
सार
वृंदावन में स्मार्ट रोड बनाए जाने का फैसला लिया गया था, जिस पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मथुरा क्षेत्र में भी दो स्मार्ट सड़क बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
नगर निगम मथुरा वृंदावन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा-वृंदावन नगर निगम अब मथुरा क्षेत्र में स्मार्ट सड़कों का निर्माण करने जा रहा है। इसके लिए फिलहाल दो सड़कों का चयन किया गया है, जिस पर करीब 5.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे पहले वृंदावन में मल्टीलेवल पार्किंग से प्रेम मंदिर तक स्मार्ट सड़क बनाए जाने का फैसला लिया गया था।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि वृंदावन में स्मार्ट रोड बनाए जाने का फैसला लिया गया था, जिस पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मथुरा क्षेत्र में भी दो स्मार्ट सड़क बनाई जाएंगी। इसके लिए होलीगेट से चौक बाजार-मंडी रामदास तक की सड़क और डीग गेट से भरतपुर गेट तक की रोड का इसके लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि वृंदावन में स्मार्ट रोड बनाए जाने का फैसला लिया गया था, जिस पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मथुरा क्षेत्र में भी दो स्मार्ट सड़क बनाई जाएंगी। इसके लिए होलीगेट से चौक बाजार-मंडी रामदास तक की सड़क और डीग गेट से भरतपुर गेट तक की रोड का इसके लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
तीन करोड़ रुपये से बनेगी यह सड़क
नगर आयुक्त ने बताया कि डीग गेट से भरतपुर गेट तक की सड़क पर करीब तीन करोड़ की लागत आ रही है। यहां लाइट की भी व्यवस्था होगी। प्लानिंग इस तरह बनाई गई कि रोड पर पैदल पथ की पहचान अलग रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा भूतेश्वर चौराहा की तर्ज पर होलीगेट से चौक बाजार, मंडीराम दास तक मेस्टिक एस्फाल्ट सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 2.16 करोड़ की लागत आएगी। बरसात के दौरान यह सड़क खराब नहीं होती है। इसकी ऊंचाई भी बहुत कम रहने से दुकानदारों को दिक्कत नहीं आएगी। इस मार्ग पर भी लाइन की व्यवस्था रहेगी।