{"_id":"64ab1029084e95fcd802e048","slug":"sleeper-spacing-work-completed-at-railway-gate-traffic-smooth-mathura-news-c-29-1-mtr1013-101833-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रेलवे फाटक पर स्लीपर स्पेसिंग का कार्य पूरा, यातायात सुचारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रेलवे फाटक पर स्लीपर स्पेसिंग का कार्य पूरा, यातायात सुचारू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा-राया के बीच यमुना एक्सप्रेस-वे के समीप रेलवे फाटक पर स्लीपर स्पेसिंग और रबर के एलसी पैड्स बिछाए जाने का कार्य रविवार शाम को पूरा हो गया है। समय सीमा से एक दिन पहले रेलवे का सुधार कार्य पूरा होने पर रेल फाटक पर पानीगांव व वृंदावन से मथुरा-राया की ओर आने वाले वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।
रेलवे द्वारा हाथरस से लेकर मथुरा तक रेलवे फाटकों पर स्लीपर स्पेसिंग और रबर के एलसी पैड्स बिछाने का कार्य किया जा रहा है। मथुरा- राया के बीच यमुना एक्सप्रेस वे के समीप रेलवे फाटक 348सी पर स्लीपर स्पेसिंग और एलसी पैड्स बिछाने का कार्य रविवार शाम चार बजे पूरा हो गया। इसके बाद बंद रेलवे फाटक वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
दरअसल रेलवे द्वारा यह सुधार कार्य 8 जुलाई को शाम 6 बजे से शुरू होकर 10 जुलाई की शाम 6 बजे तक होना था। रेलवे की टीम ने जल्द ही कार्य को पूरा कर लिया। इसके साथ ही रेलवे फाटक को वाहनों के लिए खोल दिया गया। जिससे पानीगांव और वृंदावन की ओर से मथुरा-राया रोड पर आने वाले वाहनों का आवागमन पुनः शुरू हो गया है। संवाद