{"_id":"5d8518a08ebc3e93b24e356f","slug":"shri-krishna-janmaisthan-me-ramleela-mahotsava-aaj-se-mathura-news-agr4066969148","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 21 दिवसीय रामलीला महोत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 21 दिवसीय रामलीला महोत्सव आज से
विज्ञापन
मथुरा। रामलीला में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते रामलीला सभा के पदाधिकारी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 21 दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 21 सितंबर शनिवार को प्रात: 10 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान रंगमंच पर वेदोक्त रीति से श्री गणपति, वरुण आदि देव पूजन के साथ किया जाएगा। शुक्रवार को रामलीला महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ।
सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल के बताया कि सर्वप्रथम श्रीराम, जानकी, भरत, लक्ष्मण, हनुमान, ब्रह्मा, शिव आदि के मुकुट, पोशाकों का पूजन कर सभी स्वरूपों तथा अन्य पात्रों का वरण-बंधन किया जाएगा। इसके बाद सायं चार बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान से श्री गणेशजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा काली अखाड़ों व प्रसिद्ध बैंड के साथ प्रारंभ होगी। प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग ने बताया कि इस बार 29 सितंबर को निकलने वाली श्री राम बरात को भव्य रूप दिया जा रहा है।
जुलूस मंत्री विनोद सराफ ने बताया कि श्रीगणेश शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई जन्मस्थान पर पहुंचकर संपन्न होगी। उपसभापति जुगलकिशोर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, प्रदीप कुमार सराफ, विजय कुमार सराफ करोड़ी, पं. शशांक पाठक, अजय कांत गर्ग, प्रदीप गोस्वामी, राज नारायण गौड़, मदनमोहन श्रीवास्तव, अमित भारद्वाज, बांके बिहारी अग्रवाल, प्रेम सर्राफ, कृष्णमुरारी नेताजी, अजय अग्रवाल, अश्विनी गर्ग, सुरेश चंद वृंदावन वाले, कैलाश चंद, योगेश आवा थे।