{"_id":"6a95d167952dbfa15e01a5f3","slug":"shreeji-babas-players-shine-mathura-news-c-369-1-mt11002-151890-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छाए श्रीजी बाबा के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छाए श्रीजी बाबा के खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शानदार प्रदर्शन के दम पर श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, गोवर्धन मार्ग के खिलाड़ियों ने फुटबॉल के मैदान से लेकर शतरंज की बिसात तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय में 29 अगस्त से चल रही विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की 38वीं क्षेत्रीय हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। वहीं मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर, गोवर्धन में आयोजित क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भी श्रीजी बाबा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
फुटबॉल प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ मैदान पर अपना दमखम दिखाया। अंडर-19 बालक वर्ग में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने अलीगढ़ की टीम को एकतरफा मुकाबले में 8-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय, वृंदावन के साथ हुए मुकाबले में भी श्रीजी बाबा स्कूल के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-0 से मुकाबला अपने नाम किया।
बालिका वर्ग में भी श्रीजी बाबा की खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। अंडर-17 वर्ग में विद्यालय की टीम ने शांतिपुरी हल्द्वानी को 3-0 से हराया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में श्रीजी बाबा स्कूल ने एटा की टीम को 4-0 से शिकस्त दी। जबकि अंडर-17 के मुकाबले में एटा के खिलाफ भी श्रीजी बाबा की टीम ने 3-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में नैनीताल ने नोएडा को 13-0 से हराकर जीत दर्ज की जबकि एटा ने शांतिपुरी हल्द्वानी को 7-0 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में नैनीताल ने शांतिपुरी हल्द्वानी को 3-0 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में रुड़की ने नोएडा को 1-0 और अलीगढ़ को 3-0 से शिकस्त दी।
दूसरी ओर मुरारीकुंज सरस्वती विद्या मंदिर गोवर्धन में 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता चल रही है। इसमें अंडर-17 वर्ग में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के दक्ष सिरोही, दीपक सिंह, कवीश चौधरी और अर्जुन दीक्षित ने मेरठ प्रांत-बी की टीम को पराजित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के संरक्षक डॉ. रोशन लाल, सतपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार बंसल, डॉ. तेजपाल सिंह, हरेंद्र कुमार सारस्वत, प्रेमशंकर, रवींद्र मोहन, निर्मल सिंह राणा एवं शेर सिंह सिकरवार आदि मौजूद रहे।