{"_id":"56f822994f1c1b0933f153d5","slug":"shobhayatra-of-bhagvan-rangnath-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान रंगनाथ ने स्वर्ण सूर्य प्रभा पर विराजमान होकर दिए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान रंगनाथ ने स्वर्ण सूर्य प्रभा पर विराजमान होकर दिए दर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
रंगनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत शनिवार सुबह भगवान रंगनाथ ने स्वर्ण जड़ित सूर्य प्रभा पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। सायं कालीन बेला में चांदी के हंस पर भगवान की शोभायात्रा निकाली गई।
सुबह लगभग आठ बजे शुरू हुई रंगनाथ मंदिर प्रांगण से भगवान रंगनाथ की शोभायात्रा में संत और संस्कृत विद्यार्थी भगवान की स्तुति करते चल रहे थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में सम्मलित हुए। शोभायात्रा के रंगजी का बगीचा पहुंचने पर ठाकुरजी ने विश्राम किया। सायं कालीन सत्र में मंदिर परिसर से चांदी के हंस पर भगवान रंगनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान रंगनाथ के दर्शन कर खुद को धन्य किया।