फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shivpal singh yadav comment on vsp

2017 चुनाव में चौथे नंबर पर रहेगी बसपा: शिवपाल

Fri, 18 Mar 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav comment on vsp
शिवपाल सिंह यादव
प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा ही 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी। इस चुनाव में बसपा चौथे स्थान पर रहेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर कट बनाया जाएगा। यह भी कहा कि किसानों को सताने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


वह मुख्य अतिथि के रूप में गुरुवार को बृज आदर्श इंटर कालेज मांट के मैदान में समाजवादी पार्टी की किसान कल्याणकारी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मांट विधानसभा क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं कीं और एक माह के अंदर सभी का निरीक्षण करने की बात कही। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार की ओर से किसान कल्याणकारी रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अब तक सपा सरकार ने सबसे ज्यादा कार्य किसानों और मजदूरों के लिए किए हैं। यह सपा सरकार की ही देन है जो गंगाजल प्रोजेक्ट को 16 वर्ष बाद भी पूरा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मथुरा और आगरा को शीघ्र गंगाजल मिलेगा। यदि किसानों को सिंचाई के लिए नहर और बंबों में पानी टेल तक नहीं पहुंचेगा तो अधिकारियों को माफ नहीं किया जाएगा। शिकायतों को सुनते हुए मंत्री ने कहा कि तहसीलों और थानों में चल रही घूसखोरी को शीघ्र रोका जाएगा। बाजना कट के लिए भी कार्य को कल से ही शुरू करा दिया जाएगा, यदि ऐसा नहीं हुआ तो अधिकारियों की खैर नहीं।

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार और उनकी पत्नी सुनीता नौहवार ने मंत्री का स्वागत किया। संचालन डॉ. राजन रिजवी ने किया। युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय लाठर, जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, विजेंद्र सिंह, नीटू चौधरी, नरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह सिकरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर सिंह, तनवीर अहमद आदि मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री की रैली में सुरक्षा की कमान खुद एसएसपी डा. राकेश सिंह और जिलाधिकारी राजेश कुमार ने संभाली। मंच और हेलीपैड का निरीक्षण किया। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उनकी अगवानी की।


नौहवार को साथ ले गए लखनऊ
मांट। रैली के आयोजक और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार को मांट विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं पर बात करने के लिए शिवपाल यादव अपने साथ हेलीकॉप्टर से लखनऊ ले गए। रैली को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने एक माह बाद पुन: आने की घोषणा की और की गई घोषणाओं का निरीक्षण करने की भी बात कही। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने जाबरा ने कट की मांग के लिए उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed