फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sheetnikung seva mahotsav in radharaman temple

राधाकुंड श्यामकुंड के मिलन स्थल पर विराजे ठाकुरजी

Mon, 15 Dec 2014 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 15 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
sheetnikung seva mahotsav in radharaman temple
राधाकुंड श्यामकुंड गिरि गोवर्धन, मौधुर मौधुर वंशी बाजै एई तो वृंदावन... कुछ ऐसी ही छटा शीतकालीन निकुंज सेवा महोत्सव में शनिवार को छाई दिखी। ठाकुर राधारमण लाल ने भक्तों को मंदिर में सजी राधाकुंड श्यामकुंड के मिलन स्थल की झांकी में विराजित होकर दर्शन दिए।
विज्ञापन


श्रद्धालु अपने आराध्य की इस अद्भुत झांकी को अपलक निहारते रहे। राधाकुंड श्यामकुंड की जड़ावदार अटरियां, ऊपर बने प्राचीन शैली के तोड़े और कुंड की झांकी आकर्षण बनी हुई थीं। इसके मध्य ठाकुर राधारमण ने सफेद पोशाक धारण कर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। पट खुलते ही संपूर्ण मंदिर परिसर ठाकुर राधारमण लाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। राग सेवा तरूण दास ने की और आगंतुकों का स्वागत सेवायत वेणुगोपाल गोस्वामी, अभिनव गोस्वामी ने किया। शयन आरती सुवर्ण गोस्वामी ने की।
विज्ञापन


इससे पहले प्रात:काल पंडितों ने भागवतजी का मूलपाठ किया और डा. अच्युतलाल भट्ट चैतन्य ने भागवत कथा का श्रवण कराया। राधाकुंड श्यामकुंड की झांकी का महत्व बताते हुए सेवायत आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने बताया कि यह शीतलकालीन निकुंज सेवा महोत्सव चैतन्य महाप्रभु को समर्पित है, क्योंकि चैतन्य महाप्रभु आज से 499 वर्ष पहले वृंदावन पधारे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके 500वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में झांकियां सजाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि चैतन्य महाप्रभु भावरूप में ठाकुर राधारमण लाल को ब्रज का भ्रमण कराने के लिए निकले हैं। आज उन्होंने राधाकुंड श्यामकुंड के मिलन स्थल पर ठाकुर राधारमण लाल को विराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed