फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shani Amavasya: A huge crowd of devotees gathered in Kokilavan

शनि अमावस्या: कोकिलावन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shani Amavasya: A huge crowd of devotees gathered in Kokilavan
मथुरा। शनिदेव का तेल से अ​भिषेक करते महंत। - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। शनिदेव धाम कोकिलावन में शनि अमावस्या पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा, स्नान कर शनि पूजा की और उन्हें मनाया। महाआरती के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर पर शनि अमावस्या पर शनि महाराज को मनाने के लिए श्रद्धालुओं का क्रम शुक्रवार की देर रात्रि से ही शुरू होने लगा था। रात्रि में 12 बजते ही मंदिर में श्रद्धालु ही नजर आने लगे। मंदिर के श्रीमहंत महामंडलेश्वर प्रेमदास ने शनि महाराज का दूध, दही, शहद, खांड और गंगाजल से जैसे ही मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक किया तो पूरा मंदिर शनिदेव के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। प्रेमदास महाराज ने महाआरती की। शनिवार की सुबह हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। शनिदेव पर फूल बंगला भी सजाया गया।
विज्ञापन

बिहारीजी मंदिर में फूल बंगला की झांकी के दर्शनों के लिए भी श्रद्धालु पीछे नहीं रहे। इधर, कोसी-नंदगांव मार्ग पर कोकिलावन को जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी-लंबी कतारें सुबह से ही लगी रहीं। यातायात पुलिस के यहां तैनात न होने के कारण श्रद्धालुओं ने स्वयं अपने-अपने वाहनों से उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed