{"_id":"6486101b58bd66d5640bebc6","slug":"seven-swimming-pools-raided-five-sealed-mathura-news-c-29-1-mtr1009-87995-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सात स्विमिंग पूल पर छापा, पांच को सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सात स्विमिंग पूल पर छापा, पांच को सील किया
Sun, 11 Jun 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। बिना मानकों के चल रहे स्विमिंग पूल संबंधी अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद से प्रशासनिक स्तर पर लगातार कार्रवाई जारी है। रविवार को तीसरे दिन भी जिला क्रीड़ा अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सात स्विमिंग पूल पर छापा मारा। पांच स्विमिंग पूल बगैर पंजीकरण और मानकों के विपरीत संचालित मिले। इन सभी को बंद करा दिया गया है। इस पूरे अभियान से स्विमिंग पूल और जिम संचालकों में खलबली मची है।
अमर उजाला ने शुक्रवार को जनपद भर में स्विमिंग पूल के अवैध संचालन को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए पिछले तीन दिन से जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम पुलिस बल के साथ छापामार कार्रवाई कर रही है। रविवार को जुगसुना पचावर रोड स्थित तेजवीर सिंह स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया गया। संचालकों के पास न तो पंजीकरण के दस्तावेज थे और न ही यहां निर्धारित मानकों का पालन किया जा रहा था। इस स्विमिंग पूल पर ताला डाल दिया गया। राया में दाऊजी रोड पर संचालित बिट्टो वाटर पार्क भी बिना मानक संचालित होता पाया गया।
बिचपुरी से आयराखेड़ा मार्ग स्थित शिबू वाटर पार्क और बिचपुरी के कृष्णा वाटर पार्क पर भी निर्धारित मानक नहीं पाए गए। इसी तरह राया स्थित रायल वाटर पार्क को भी बगैर पंजीकरण और निर्धारित मानकों का पालन न करने पर बंद करा दिया गया। हालांकि इस दौरान कैंप्टन स्विमिंग पूल छौली और यूपी वाटर पार्क राया का संचालन पंजीकरण के तहत मिला है। जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि बगैर पंजीकरण के स्विमिंग पूल और जिम का संचालन अवैध है। इनके खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा।