फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Agra Delhi Yamuna Expressway Accident News: seven people dead after a innova car collided with a tanker on the yamuna expressway

यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटे टैंकर में घुसी इनोवा, दो महिलाओं समेत सात की मौत

Wed, 24 Feb 2021 10:53 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 24 Feb 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Agra Delhi Yamuna Expressway Accident News: seven people dead after a innova car collided with a tanker on the yamuna expressway
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस दुर्घटना: यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटे टैंकर में घुसी इनोवा - फोटो : amar ujala

आगरा-दिल्ली एक्स्प्रेसवे पर एक बार फिर हुए दर्दनाक हादसे ने सात लोगों की जिंदगी ले ली। जानकारी के अनुसार यह हादसा यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 68 के पास थाना नौहझील इलाके में हुआ है।

विज्ञापन


यह हादसा उस वक्त हुआ जब नोएडा की तरफ से आ रहा टैंकर ड्राइवर साइड का टायर फटने से बेकाबू होकर दूसरी तरफ सड़क पर पलट गया, जिसके बाद आगरा की तरफ से आ रही इनोवा से उसकी जबर्दस्त टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में इनोवा सवार दंपती, उसके बेटों, दो रिश्तेदार और चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इनोवा को काटकर फंसे शवों को नौहझील पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने निकाला। इनोवा सवार सभी आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि टैंकर एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 68 पर पलट गया था और वहां से गुजर रही इनोवा उसमें घुस गई। यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 





एसपी देहात ने बताया कि हादसे में मृतक मनोज (45) पुत्र किशोरी निवासी जींद हरियाणा, उनकी पत्नी बबिता (40), बेटा अभय (18), बेटा हेमंत (16) हैं। इसके अलावा इनके दो रिश्तेदार तन्नू (11) पुत्र मुकेश मित्तल, हिमादरी (14) पुत्री मुकेश और चालक राकेश की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed