{"_id":"6a9dc2317062b2f53e05a219","slug":"selection-trials-held-for-new-advocate-players-mathura-news-c-369-1-mt11002-152168-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एपीसीएल-9 नए अधिवक्ता खिलाड़ियों का हुआ चयन परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एपीसीएल-9 नए अधिवक्ता खिलाड़ियों का हुआ चयन परीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग के 9ं संस्करण की शुरुआत की तैयारियों के तहत रविवार को नए अधिवक्ता खिलाड़ियों का चयन परीक्षण मथुरा क्रिकेट अकादमी में हुआ। चयन परीक्षण का शुभारंभ बार एसोसिएशन मथुरा के सचिव मनोज शर्मा ने किया। इस दौरान एपीसीएल में पहली बार भाग लेने जा रहे अधिवक्ता खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और खेल से जुड़ी अन्य क्षमताओं को परखा गया।
चयन परीक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की बल्लेबाजी तकनीक, गेंदबाजी क्षमता, क्षेत्ररक्षण और खेल कौशल को बारीकी से देखा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग के लिए चयनित किया गया। आयोजन के लिए अधिवक्ता खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
एपीसीएल के संरक्षक सौरभ श्रीवास्तव, अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह, सचिव राकेश यादव, संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम सिंह, उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, मीडिया प्रभारी माधव गौतम, कोषाध्यक्ष नितिन कटारा, लेखा परीक्षक गौरव कवि, कप्तान तनवीर अहमद समेत रवि उपाध्याय, अनिल शर्मा, नीरज शर्मा, सतेंद्र परिहार, अनुराग चौहान और उत्तम सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। चयन प्रक्रिया में उच्च स्तरीय मध्य प्रदेश से विल्स ट्रॉफी खेल चुके खिलाड़ी एवं चयनकर्ता कुलविंदर सिंह बग्गा और मनोज यादव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मथुरा क्रिकेट अकादमी के प्रशिक्षक धर्मेंद्र यादव और संचालक अरविंद यादव ने चयन परीक्षण की व्यवस्था में सहयोग किया। इस दौरान सुनील यादव, नरेंद्र पाली, देवेंद्र सिंह, भगवान सिंह, कृष्ण देव कुशवाहा, रजत कुमार, रविकांत चौधरी, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।