फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Searching but not finding bride and middleman uncle

Mathura News: खोजे नहीं मिल रही दुल्हन और बिचौलिया मामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Searching but not finding bride and middleman uncle
सौंख (मथुरा)। मंदिर में सात फेरे लेने के दुल्हन मायके पहुंची। इसके कुछ घंटे बाद ही दुल्हन परिजनों संग नदारद हो गई। दूल्हे के परिजनों का आरोप है कि दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था। वहीं काफी प्रयास के बाद भी दुल्हन, उसके परिजनों और बिचौलिया बने मामा का पता नहीं चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के गढ़वाल मोहल्ला निवासी मजदूरी करने वाले युवक ने अपने रिश्तेदारों से शादी की चर्चा की थी। गोवर्धन क्षेत्र के गांव पलसो निवासी रिश्ते के मामा ने बिचौलिया बनकर सोनभद्र जिले के थाना कलान के एक गांव निवासी एक युवती से उसकी मुलाकात कराई। इसके बाद युवक-युवती शादी करने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम मां चामुंडा मंदिर में दोनों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाईं। यहां विदा होकर दुल्हन युवक के घर पहुंची। आरोप है कि रात में दूल्हे के परिजनों के खाने में दुल्हन ने नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे दूल्हे के घरवाले बेहोश हो गए। सुबह जब घर के लोग जागे तो घर में दुल्हन थी न उसके परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5 बजे दुल्हन परिजनों के साथ नौ दो ग्यारह हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवती के परिजनों को शादी के एवज में एक लाख रुपये भी दिए थे। यह रकम शादी में बिचौलिया बने युवक के मामा के माध्यम से दी गई थी।

थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित दूल्हे के मामा ने अपने रिश्ते में युवती की शादी तय कराई थी। शनिवार को शादी हुई। युवती रविवार सुबह परिजनों के साथ रफू चक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed