फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sealed statement will reveal the secret of Monu's death

UP: पुलिस हिरासत में प्रेमी को दवा नहीं...दिया गया जहर, प्रेमिका ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

Sat, 25 May 2024 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 May 2024 10:02 AM IST
सार

मथुरा पुलिस प्रेमी और प्रेमिका को ग्वालियर से पकड़कर लाई थी। पुलिस हिरासत में प्रेमी की मौत हो गई। इस मामले में जब प्रेमिका के बयान लिए गए, तो उसने कहा कि पुलिस हिरासत में दवा के नाम प्रेमी को जहर दिया गया। ये जहर किसने दिया उसका नाम भी प्रेमिका ने बताया। 
 

विज्ञापन
Sealed statement will reveal the secret of Monu's death
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के महावन के गांव बंदी के युवक मोनू जादौन की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में नया मोड़ आने की संभावना है। शुक्रवार को किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान हुए। बताया जा रहा है कि किशोरी ने उसे व मोनू को पुलिस हिरासत में दवा के नाम पर विषाक्त देने वाले का नाम उजागर कर दिया है। साथ यह भी बताया जा रहा है कि किशोरी ने मोनू के साथ उसके ग्वालियर जाने के दौरान मददगार लोगों के नामों का भी खुलासा किया है। मजिस्ट्रेटी बयानों के बाद किशोरी को सीडब्ल्यूसी ने नोएडा के नारी निकेतन भेजने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

 

बलदेव थाना पुलिस ने किशोरी का बृहस्पतिवार के चिकित्सकीय परीक्षण कराया था। इस परीक्षण में उसके व मोनू के बीच संबंध स्थापित होने का भी खुलासा हुआ है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट में सामने आए इस तथ्य को भी अपनी विवेचना में शामिल करेगी। इधर, पुलिस शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान भी कोर्ट में कराए। बंद कमरे में हुए बयानों के विषय में पुलिस का कहना है कि विवेचक को बयानों के अवलोकन का अधिकार है। सोमवार को विवेचक बयानों का अवलोकन करेगा। बयानों के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस के अनुसार अगर किशोरी ने लिखित में मोनू के मददगारों के नाम दिए होंगे तो उन्हें मुकदमे में शामिल किया जाएगा। इधर, बयानों के अवलोकन के दौरान सबसे खास होगा कि आखिर वो कौन शख्स है, जिसने किशोरी और मोनू को पुलिस हिरासत में दवा के नाम पर विषाक्त दिया है। अगर, लिखित बयान में उसके नाम का खुलासा होगा तो पुलिस इसी मुकदमे में उसे हत्या का आरोपी बनाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा के नारी निकेतन में रहेगी किशोरी
पुलिस ने किशोरी को कोर्ट के बाद सीडब्ल्यूसी में पेश किया। वहां उसने परिजनों के साथ जाने की इच्छा जाहिर की थी। इधर, परिवार वाले भी उसे साथ ले जाने को तैयार थे। मगर, सीडब्ल्यूसी की टीम ने किशोरी के परिवार वालों के साथ जाने पर जांच प्रभावित न हो इसको देखते हुए नारी निकेतन, नोएडा भेजने का फैसला लिया है।

 
विज्ञापन

अगले माह आएगी मोनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार ग्वालियर से मोनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अगले माह तक आ पाएगी। दरअसल, वहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 15 से 20 दिन का समय लगता है। हालांकि पुलिस जल्द रिपोर्ट मंगवाने के लिए पैरवी भी कर रही है। दरअसल, रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा होगा कि मोनू को कौन सा विषाक्त दिया गया था। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान करा दिए गए हैं। उसे सीडब्ल्यूसी ने नोएडा के नारी निकेतन भेज दिया है। सोमवार को विवेचक द्वारा बयानों का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

 

यह था मामला
महावन के बंदी गांव का युवक मोनू अपने पड़ोसी की किशोरी से प्रेम करता था। 20 मई को किशोरी स्कूल जाने के बहाने घर से निकली। इधर, मोनू पहले से तैयार था। दोनों बलदेव थाना क्षेत्र में पहुंचे। वहां से दतिया चले गए। मोनू के वहां रिश्तेदारी है। उनके यहीं वह रहता था। किशोरी के परिवार वालों ने मामले में नाबालिग बेटी को फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। जानकारी होने पर पुलिस किशोरी के पिता, मोनू के भाई निजी कार से पुलिस को लेकर वहां पहुंचे थे। उन्होंने युवक व किशोरी को बरामद कर लिया था। पुलिस दोनों को लेकर मथुरा लौट रही थी। तभी रास्ते में मोनू की तबीयत बिगड़ी। पुलिस ने ग्वालियर में भर्ती कराया। वहां मौत होने पर पोस्टमार्टम कराकर बुधवार देर शाम को शव लेकर मथुरा आई। इसके बाद मोनू के परिजनों ने शव रखकर हंगामा काट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed