फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Scuffle between Sarerah Kolkata family and Inspector

Mathura News: सरेराह कोलकाता के परिवार व दरोगा के बीच हाथापाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between Sarerah Kolkata family and Inspector
गोवर्धन(मथुरा)। गोवर्धन थाना क्षेत्र के डीग अड्डा बैरियर पर रविवार को सरेराह पुलिस और कोलकाता के परिवार के बीच हाथापाई हो गई। विवाद बैरियर से कार को निकालने को लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी से शुरू हुआ था। कोलकाता के परिवार के लोगों पर ने आरोप लगाया कि उनके साथ गर्भवती महिला को भी दरोगा ने पीटा। मामले का वीडियो बना रहे दो स्थानीय युवकों को भी पीटा गया। उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। प्रथम दृष्टया जांच कर एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं, सीओ गोवर्धन को गहनता से जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, रविवार को राजेश कुमार पांडेय निवासी इलियास रोड, अगरपारा, नार्थ 24 परगना, कोलकाता अपने परिजनों के साथ ब्रज दर्शन को शनिवार को आए थे। रविवार को वे बेटे ऋषिकेश, पत्नी पल्लवी, बेटी अर्चना और प्राची के साथ बरसाना से निजी वाहन से गोवर्धन आए। डीग अड्डा पर गाड़ी प्रवेश करते समय पुलिस ने रोक लिया। इस बात को लेकर पुलिस और श्रद्धालुओं में बहस चल रही थी। तभी गोवर्धन थाना में तैनात एक दारोगा अपनी थार गाड़ी से डीग अड्डा पर पहुंच गए। राजेश आरोप है कि दारोगा ने आते ही गाली गलौज की, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


बेटी प्राची और अर्चना ने दारोगा को पकड़ा तो दोनों बेटियों को भी लात घूंसों से जमकर पीटा। बहनों को बचाने आए बेटे ऋषिकेश को भी पीटा गया। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वीडियो बना रहे स्थानीय युवक दीपक शर्मा की और गौरव कौशिक से भी मारपीट कर दी। गौरव का फोन छीन लिया गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा आए और श्रद्धालुओं को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क पर दिया धरना
घटना से नाराज परिवार सड़क पर धरने पर बैठ गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्राची पांडेय ने बताया कि दरोगा ने उनके पिता जो कि हृदय रोगी हैं, उनको मारना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वे ठाकुर जी की आस्था लेकर आए। मगर, यहां की पुलिस खराब है। राधाकुंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि के बेटे दीपक शर्मा के साथ भी दरोगा ने मारपीट की है। इधर, अर्चना ने बताया कि वे एक महीने से गर्भवती हैं और दारोगा ने उनके पेट में लात मारी है।




कोलकाता के परिवार से थाने पहुंचकर वार्ता की। पहले वे लोग तहरीर देने की बात कर रहे थे। मगर, बाद में तहरीर नहीं दी। मामले में सीओ गोवर्धन को जांच के निर्देश दिए हैं। अगर, परिवार तहरीर देता है तो जांच कर उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी। कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कोलकाता के परिवार के लोेग भी पुलिस से अभद्रता व हाथापाई करते दिख रहे हैं।
- त्रिगुण बिषेन, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed