{"_id":"5dcc50a88ebc3e5b2008f1f9","slug":"scam-mathura-news-agr415117189","type":"story","status":"publish","title_hn":"2268 करोड़ के पीएफ घोटाले के विरोध में सड़क पर उतरे बिजलीकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2268 करोड़ के पीएफ घोटाले के विरोध में सड़क पर उतरे बिजलीकर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बिजली कर्मियों की भविष्य निधि के 2260 करोड़ की रकम के घोटाले के विरोध में बुधवार को कर्मचारी सड़क पर उतर आए। बिजली कर्मियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया।
बुधवार सुबह 11 बजे 150 से अधिक बिजली कर्मी एसई देहात विनोद कुमार गंगवार के नेतृत्व में कैंट स्थित बिजलीघर पर इकट्ठा हुए। कर्मचारियों ने बिजली कार्यालय से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया।
साथ ही डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। विनोद कुमार गंगवार ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर कर्मचारी दिन रात बिजली आपूर्ति कराने में जुटे रहते हैं। अब कर्मचारियों की भविष्य निधि का ही घोटाला कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार इसकी जिम्मेदारी लेने से बच रही है। इस दौरान, एसई मांट अजय गर्ग, एसई शहर प्रदीप खत्री, एक्सईएन सचिन शर्मा, राजवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, एसडीओ शीतल प्रसाद, एसडीओ अंशुल शर्मा, एसडीओ विकास शर्मा, एसडीओ सचिन द्विवेदी, आरके तिवारी आदि समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
आज लखनऊ में धरना प्रदर्शन
मथुरा। बिजली कर्मचारियों की भविष्य निधि घोटाले के विरोध में बृहस्पतिवार को शक्ति भवन लखनऊ में धरना प्रदर्शन होगा। इसमें शामिल होने के लिए जिले के 150 से अधिक कर्मचारी बस व निजी वाहनों से रवाना हो चुके हैं।