फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sar, pati door naukaree karate hain, dyootee katava deejie

Mathura News: सर, पति दूर नौकरी करते हैं, ड्यूटी कटवा दीजिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
sar, pati door naukaree karate hain, dyootee katava deejie
मथुरा। सर, मेरे पति दूर नौकरी करते हैं। मेरे खुद के बच्चों की भी बोर्ड परीक्षा चल रही हैं। ड्यूटी करने में असमर्थ हूं। कृपया ड्यूटी काट दीजिए। इस तरह के विभिन्न प्रकार के प्रार्थना पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए कार्यालय में पहुंच रहे हैं, जिसमें बोर्ड परीक्षा में 12 दिन की ड्यूटी में शिक्षक समस्याएं गिनाते हुए ड्यूटी हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे रहे हैं।
विज्ञापन


24 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं हैं। नकल विहीन परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए परिषदीय एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि कुछ मामलों में उचित कारण मिलने पर उन्हें परीक्षा की ड्यूटी में छूट दी जा रही है। वहीं, अधिकांश मामलों में रियायत नहीं बरती जा रही।
विज्ञापन

परीक्षा में ड्यूटी कटवाने के लिए परीक्षा तिथियों पर शादी, परिजनों की स्वास्थ्य, बच्चों का स्कूल में प्रवेश, पति के दूर रहने के कारण केंद्र पर पहुंचने में होने वाली समस्याएं, बच्चों की परीक्षा सहित घर में धार्मिक आयोजन का हवाला दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं कुछ शिक्षक प्रभावी लोगों के नाम पर भी ड्यूटी कटवाने की मांग कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मानवीय आधार पर उचित कारण होने पर विशेष दिवस या पूरी परीक्षा से ड्यूटी काट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed