{"_id":"9cfae1b8401c7d5f0c021b7c08540f8b","slug":"sanitaion-is-neccessary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘घर-घर शौचालय बनवाएं, बच्चों का टीकाकरण कराएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘घर-घर शौचालय बनवाएं, बच्चों का टीकाकरण कराएं’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 06 Jan 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ब्रजलाल सिंह ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायत के प्रत्येक घर में मौजूद छोटे बच्चों को टीका लगवाने में सहयोग करें और घरों में शौचालयों का निर्माण कराएं। वे बुधवार को ब्लाक कार्यालय पर मिशन इंद्रधनुष के तहत एएनएम, आशा और ग्राम प्रधानों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गांवों में मनरेगा के अंतर्गत नाली, खड़ंजों का निर्माण कराएं। एएनएम से भी समय-समय पर गांवों में बच्चों को पोलियो टीके लगवाएं। इस कार्य में भी प्रधानों का सहयोग आवश्यक है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मुनीश पौरुष ने कहा कि किसी प्रकार की बीमारी हो जाने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराएं।
बीडीओ राजपाल सिंह ने कहा कि प्रधान अपने-अपने गांवों में तालाब, पोखरों की खोदाई मनरेगा योजना के अंतर्गत ही कराएं। इससे गांव के मजदूरों को मजदूरी मिल सकेगी। जिस गांव में मनरेगा के मजदूर नहीं हैं वह पांच किलोमीटर के अंतर्गत आने वाले दूसरे गांवों से मजदूरों को लाकर काम करा सकते हैं। बैठक में सत्तो प्रधान, योगेंद्र सिंह, नारायन सिंह, कालीचरन, बच्चू सिंह आदि मौजूद रहे।