{"_id":"5921dbdf4f1c1b3c6a5361cf","slug":"sakchi-maharaj-not-satisfied-with-the-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा हत्याकांड के खुलासे पर साक्षी महाराज ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा हत्याकांड के खुलासे पर साक्षी महाराज ने उठाए सवाल
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 22 May 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
साक्षी महाराज
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने सराफा खुलासे पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि 7 करोड़ का माल गया है और पुलिस 20 लाख का माल बरामद करके कह रही है कि घटना खोल दी है। सीसीटीवी फुटेज से गिरफ्तार हुए कई बदमाशों के चेहरे मेल नहीं खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी गिरफ्तार बदमाश इनामी थे और शातिर हैं तो उन्हें पकड़ा क्यों, सीधे एनकाउंटर होना चाहिए था।
रविवार को सिविल लाइंस में सराफा विकास अग्रवाल के निवास पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा सांसद ने हर संभव मदद का भरोसा जताया। भाजपा सांसद ने कानून व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि और बेहतर की आवश्यकता है।
सांसद ने कहा कि पुलिस माल तो बरामद करे। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बगैर पुलिस की मिलीभगत के अपराध नहीं होता। इससे साफ है कि मथुरा की पुलिस बदमाशों से मिली हुई है। भाजपा जिला प्रभारी रघुराज सिंह, ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी भी इस दौरान उपस्थित रहे।