{"_id":"67ed8e677ee6a85fff0ce99e","slug":"saints-came-in-support-of-wakf-board-amendment-bill-mathura-news-c-369-1-mt11010-127325-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Waqf Amendment Bill: मथुरा के संतों की राय, ताजमहल हो या संसद, हर जगह वक्फ की संपत्ति बताना...देशद्रोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Waqf Amendment Bill: मथुरा के संतों की राय, ताजमहल हो या संसद, हर जगह वक्फ की संपत्ति बताना...देशद्रोह
Thu, 03 Apr 2025 12:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:49 PM IST
सार
वक्फ संशोधन बिल को लेकर मथुरा के संत एक राय हैं। उनका कहना है कि ताजमहल हो या संसद, हर जगह वक्फ की संपत्ति बताना यह केवल दुर्भाग्यपूर्ण नहीं बल्कि देशद्रोह का मामला है।
विज्ञापन
मथुरा। वफ्फ बोर्ड को लेकर बैठक करते विप्र।
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक के समर्थन तथा हिंदू नववर्ष के अवसर पर संकट मोचन सेना और सीता रसोई ने श्रीजी की बड़ी कुंज, में एक संत और सनातनी सभा का आयोजन किया। इस सभा में संत, विद्वान, धर्माचार्य, तीर्थ पुरोहित, ब्रजवासी और मातृशक्ति मौजूद रहीं।
सभा की अध्यक्षता करते हुए संत गोपेश कृष्ण दास, स्वामी देव आनंद बन महाराज और जुगल किशोर बाबा ने कहा कि ताजमहल हो या संसद, हर जगह वक्फ की संपत्ति बताना यह केवल दुर्भाग्यपूर्ण नहीं बल्कि देशद्रोह का मामला है। उन्होंने कहा कि भारत में सर्वोच्च सत्ता भारतीय संविधान की है और इस कारण वक्फ बोर्ड के नाम पर जगह-जगह कब्जा करने की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।
आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश और राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने सनातनियों के एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जब तक सनातनियों में एकजुटता नहीं होगी तब तक दूसरे लोग इसका लाभ उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी ने बच्चों में संस्कार जागृत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। हनुमत आराधना मंडल के अध्यक्ष अशोक व्यास, भागवत आचार्य विपिन बापू, विमल चैतन्य ब्रह्मचारी, प्रिया शरण, भागवत आचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री, पंडित अश्विनी मिश्रा, हरिहर मुदगल, दामोदर गोस्वामी, संजय पंडित पाराशर, ब्रह्मदेव द्विवेदी आदि मौजूद थे।