फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   safe food zone near by main temples

मंदिरों के पास बनें सेफ फूड जोनः हेमा

Tue, 24 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Tue, 24 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
safe food zone near by main temples
चाट पकाौड़े - फोटो : Demo
सांसद हेमामालिनी की पहल रंग लाई तो ब्रज के प्रमुख मंदिरों के आसपास चाट-पकौड़ी, आइसक्रीम की स्टॉल को मुकम्मल स्थान मिल जाएगा। इन स्टालों से फैलने वाली गंदगी, लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी आम जन को मुक्ति मिल जाएगी। सांसद ने ब्रज के प्रमुख मंदिरों के आसपास सेफ फूड जोन बनाए जाने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


ब्रज में हर साल तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इनके मन में ब्रज की प्रसिद्ध चाट का स्वाद चखने की भी ललक रहती है। ये ही वजह है ब्रज के अधिकांश मंदिरों के आसपास बड़ी संख्या में चाट-पकौड़ी, शीतल पेय की स्टॉल, ढकेल आदि खड़ी होती हैं।
विज्ञापन


इन स्टालों से ट्रैफिक जाम, गंदगी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। इसका नजारा आप छटीकरा-वृंदावन रोड पर आसानी से देख सकते हैं। सांसद की कोर कमेटी में शामिल असित शंकर एडवोकेट ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए सांसद हेमामालिनी ने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें ब्रज के प्रमुख बांकेबिहारी मंदिर, इस्कॉन, प्रेम मंदिर, बलदेव में दाऊजी मंदिर, नंदगांव, बरसाना स्थित मंदिरों के निकट सेफ फूड जोन बनाए जाएंगे। इन फूड जोन में नगर निकाय, पीडब्लूडी शुद्ध पेयजल, टीन शेड, बिजली, कूड़ेदान उपलब्ध कराएं, ताकि श्रद्धालुओं को एक निश्चित स्थान पर चाट-पकौड़ी के आनंद के साथ शुद्ध पेयजल मिल सके और गंदगी, ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सके।


श्रद्धालुओं को मिलेगी फूड सेफ्टी: वीके राठी
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि सांसद की पहल सराहनीय है। सेफ फूड जोन में एक ही स्थान पर खाद्य पदार्थों की स्टाल लगेंगी तो प्रभावी तरीके से विभाग सैंपलिंग अभियान चला सकेगा। इसका लाभ श्रद्धालुओं को फूड सेफ्टी के रूप में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed