फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Route of roadways buses changed due to Kanwar Yatra, fare will also increase

Kanwar Yatra 2025: यूपी रोडवेज बसों का बदल गया रूट, बरेली-हरिद्वार जानें वाले ध्यान दें; इतन बढ़ा किराया

Tue, 15 Jul 2025 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Jul 2025 10:28 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा को देखते हुए रोडवेज बसों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। बरेली और हरिद्वार जानें वाली बसें बदले रूट की वजह से करीब 45 किमी अतरिक्त चलेंगी। इस वजह से किराया भी बढ़ाया गया है। 

 

विज्ञापन
Route of roadways buses changed due to Kanwar Yatra, fare will also increase
शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।  - फोटो : संवाद

विस्तार

सावन मास में कांवड़ यात्रा को लेकर मथुरा से बरेली और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को अब ज्यादा दूरी और अधिक किराया चुकाना पड़ सकता है। कांवड़ यात्रा के चलते मार्ग डायवर्जन के कारण रोडवेज और अनुबंधित बसें अब सामान्य रूट की बजाय घुमावदार रास्ते से होकर जाएंगी। इससे दूरी अधिक हो गई है तथा समय व किराये में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि बरेली और हरिद्वार जाने वाली बसों का रूट बदला गया है। अभी बसों का नया रूट चार्ट बन रहा है, इसके बाद इसे अपडेट किया जाएगा। मथुरा से बरेली के बीच 8 बसों का संचालन होता है। अभी ये बसें लगभग 212 किमी का सफर तय करती हैं, लेकिन सावन मास में इन बसों का रूट डायवर्ट करने से दूरी 45 किलोमीटर और बढ़ जाएगी। इसके साथ ही हरिद्वार के लिए तीन बसें संचालित हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बसें मथुरा से हरिद्वार सीधे जाती हैं और 347 किमी का सफर तय करती हैं, लेकिन अब ये मवाना होकर हरिद्वार जाएंगी तो इन्हें 50 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर यानी लगभग 397 किमी का सफर तय करना होगा। नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि केवल बरेली और हरिद्वार की बसों में बदलाव किया गया है। इसकी सूची जल्द ही लखनऊ से अपडेट की जाएगी। इसके बाद बढ़ा हुआ किराया यात्रियों से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed