फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rohit would not have drowned if there was a proper system of police-administration

Mathura News: पुलिस-प्रशासन की सही व्यवस्था होती तो नहीं डूबता रोहित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rohit would not have drowned if there was a proper system of police-administration
बलदेव। यमुना में नहाने के दौरान डूब रहे रोहित के परिजन चाहकर भी कुछ नहीं कर सके। आसपास के लोगों ने पहले अपने स्तर पर प्रयास किए, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। लापरवाही का आलम यह रहा कि सूचना के तीन घंटे बाद तक कोई तैराक या गोताखोर मौके पर नहीं आए।
विज्ञापन


किनारे पर खडे़ बेबस परिजन विलाप करते रहे।पुलिस और गोताखोरों ने नाव व दो स्टीमर के जरिए बलदेव से 10-12 किलोमीटर दूर तक लहरौली घाट, सैतरी तक तलाश की लेकिन रोहित का पता नहीं चला। हथौड़ा से भी काफी लोग पहुंच गए। घाट पर चारों ओर भारी भीड़ थी। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की। यमुना घाट पर कोई तैराक नहीं थे और न नाव और स्टीमर। पुलिस की तैनाती नहीं थी। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


विजय सिंह के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा भूरा सिंह, कुशल पाल व सबसे छोटा रोहित था जो पहलवानी करता था। शरीर व कद-काठी में काफी मजबूत था। बुद्धा सिंह प्रधान, रामगोपाल सिंह, मनवीर शर्मा, पूरन सिंह आदि ने बताया पुलिस प्रशासन की व्यवस्था सही होती तो युवक नहीं डूबता। हजारों लोग स्नान को आए हों तो गोताखोर, नाव, स्टीमर, यमुना में बैरीकेडिंग की व्यवस्था और पुलिस तैनात होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed