फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Robbery exposed in Vrindavan's Chandrodaya temple, four arrested

वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में डकैती का खुलासा, चार दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Robbery exposed in Vrindavan's Chandrodaya temple, four arrested
मथुरा। वृंदावन पुलिस ने १० दिन में चंद्रोदय मंदिर में डकैती का खुलासा करते हुए चार लुटेरों को पकड़ा है, जबकि पांच लुटेरे अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनके कब्जे से लूटे गए तारों के बंडल, लाइसेंसी बंदूक और हथियार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि दो अक्तूबर को चंद्रोदय मंदिर के परिसर में इनफिनिटी बिल्डर की निर्माणाधीन बिल्डिंग में दो गार्डों को घायल करके लाखों रुपये के तारों के बंडल और गार्ड की बंदूक की डकैती की वारदात हुई थी। पुलिस टीमों ने १० दिनों में खुलासा करते हुए चार लुटेरों को पकड़ा है।
विज्ञापन

पकड़े गए योगेंद्र उर्फ चटकनी निवासी गांव धारापुरा, राजाखेड़ा (राजस्थान), राज उर्फ उत्तमपाल निवासी हाल महिपालपुर, बसंतकुंज नई दिल्ली, राहुल उर्फ रामू निवासी काकरपुरा, निबोहरा (आगरा) और अरमान उर्फ उस्मान निवासी हाल- सेक्टर 51 होशियारपुर, गौतमबुद्धनगर हैं। इनके कब्जे में 81 बंडल बिजली तार, लाइसेंसी बंदूक 12 बोर, 6 कारतूस और टॉर्च बरामद हुआ है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार पांच लुटेरों की तलाश में दबिश: मार्तंड
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि फरार सनी निवासी संगम बिहार, तिगड़ी खानपुर (दिल्ली), आबिद निवासी संगम बिहार, तिगड़ी खानपुर (दिल्ली), राजीव निवासी दौलताबाद गुरुग्राम (हरियाणा), मनीष निवासी डाक्टरपुरा, निबोहरा (आगरा) और पिंटू निवासी डाक्टरपुरा, निबोहरा (आगरा) की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही पांच लुटेरे भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

यह रहे टीम में
कोतवाल वृंदावन विनय कुमार मिश्र, निरीक्षक जगदीश प्रसाद, एसओजी प्रभारी धीरज कुमार गौतम, सर्विलांस प्रभारी सोनू कुमार, एसआई जतिन पाल, एसआई दुष्यंत कौशिक, एसआई दीपक कुमार तिवारी, एसआई मनोज कुमार एवं एसआई अमित भाटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed