फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Robber shot in leg in encounter with Raya police, accomplice fled

Mathura News: मुठभेड़ में गोली लगने से शातिर घायल, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Robber shot in leg in encounter with Raya police, accomplice fled
मथुरा/राया। राया पुलिस से नीमगांव रोड पर मुठभेड़ में शातिर लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। माल बरामदगी के वक्त यह मुठभेड़ हुई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके कब्जे से हथियार, नकदी और बाइक बरामद की है। शातिर लुटेरे की राया पुलिस पिछले एक माह से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने राया में एक लाख रुपये की चोरी के खुलासे के लिए राया पुलिस की दो टीमों को लगाया था। आखिरकार पुलिस की टीमों को कामयाबी मिल गई। सीओ महावन आलोक सिंह ने बताया कि एसएचओ ओमहरि वाजपेयी, एसआई हरेंद्र गुर्जर और सोनू भाटी रविवार की देररात शातिर लुटेरे को पकड़कर नीमगांव पर माल बरामदगी के लिए लेकर पहुंची। यहां शातिर लुटेरे से पुलिस पर फायर झोंक दिया। बचाव करते हुए पुलिस की चली गोली पैर में लगने से शातिर लुटेरा घायल हो गया।
विज्ञापन

बताया कि मुठभेड़ में घायल हुए प्यारेलाल पुत्र बिशंभर निवासी ग्राम मनोहरपुर, मडराक (अलीगढ़) हाल ग्राम बदनपुर, सुरीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसका साथी प्रमोद कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम बदनपुर, सुरीर भागने में सफल रहा। कब्जे से चोरी के २० हजार रुपये, बाइक और एक तमंचा-दो कारतूस बरामद किए हैं। इसके खिलाफ लूट, जानलेवा हमला, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के अलीगढ़, हाथरस और मथुरा में करीब ५० मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल इसका आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है। शातिर लुटेरे के भागे साथी की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह की थी वारदात
रामफूल सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी ग्राम इटौली, राया १४ फरवरी को बैंक से एक लाख रुपये निकालकर थैले में रखकर बाइक से कन्हैया सेठ की टाल राजेश्वरी धाम कॉलोनी के गेट पर पहुंचा। यहां से सामान लोहे की रिंग खरीदने के लिए पहुंचा तो रुपयों का थैला बाइक के हैंडल पर छोड़ गया। इस बीच चोर थैला बाइक से चोरी करके भाग खड़े हुए। मुकदमा दर्ज करने के बाद राया पुलिस जुटी तो घायल शातिर लुटेरे और उसके साथी का हाथ होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed