फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   roadways bus collided with tractor mixer In Mathura one youth died while condition of five is critical

UP: ट्रैक्टर मिक्सर में घुसी रोडवेज, एक युवक की मौत... पांच की हालत नाजुक; अलीगढ़ की तरफ से आ रही थी बस

Thu, 27 Jun 2024 12:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 12:26 PM IST
सार

तीर्थनगरी में ट्रैक्टर मिक्सर में रोडवेज बस घुस गई। एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच की हालत नाजुक है। बस अलीगढ़ की तरफ से आ रही थी। 

विज्ञापन
roadways bus collided with tractor mixer In Mathura one youth died while condition of five is critical
UP: ट्रैक्टर मिक्सर में घुसी रोडवेज, - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां अलीगढ़-राया रोड पर दीवाना कलां फाटक के पास अलीगढ़ से आ रही रोडवेज बस ट्रैक्टर मिक्सर में जा घुसी। ट्रैक्टर सवार छह श्रमिक घायल हो गए। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। पांच गोवर्धन चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन


वाकया मध्य रात्रि का है। अलीगढ़ की ओर से मथुरा आ रही अलीगढ़ डिपो की बस दीवाना कलां रेलवे फाटक के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर मिक्सर में जा घुसी। इसमें छह श्रमिक सवार थे। सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना जमुनापार पुलिस घायलों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से सभी को गंभीर हालत के चलते निजी अस्पताल को रेफर किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने सभी को गोवर्धन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल श्रमिकों में से उपचार के दौरान जमुनापार थाना क्षेत्र के गौसना गांव के राजपाल की मौत हो गई। वहीं, गौसना के ही नरेश और कल्याणपुर निवासी अशोक गंभीर रूप से घायल हैं। अन्य तीन की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उनको होश आने पर पुलिस पूछताछ के बाद नाम-पते स्पष्ट करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जमुनापार छोटेलाल ने बताया कि बस चालक फरार हो गया है। बस में सवारियां भी मौजूद थीं। मगर, हादसे के बाद वह सभी अन्य वाहनों से रवाना हो गईं। इसके चलते बस में किस सवारी को चोट आई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। परिवहन निगम के अधिकारियों को हादसे के संबंध में सूचित कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि बस चालक को झपकी आई होगी, तभी वह आगे चल रहे ट्रैक्टर मिक्सर में घुसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed