{"_id":"57b35d154f1c1bd0586eae34","slug":"road-renovation-by-100-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ से सुधरेंगी जिले की सड़कें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 करोड़ से सुधरेंगी जिले की सड़कें
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
road
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसमस्याओं पर अमर उजाला की मुहिम का बड़ा असर सामने आया है। हेल्पलाइन से मिले जर्जर सड़कों के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो गूंज ग्रामीण विकास मंत्रालय तक सुनाई दी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जिले में नई सड़कों के निर्माण और टूटी सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 100 करोड़ के स्टीमेट पर मुहर लगा दी है। 20 करोड़ रुपये इसी माह जारी हो जाएंगे। पीडब्ल्यूडी और ग्राम पंचायतों को बरसात बाद टूटी सड़कों को दुरुस्त कराने का आदेश जारी किया गया है।
अमर उजाला ने जनसमस्याओं को लेकर हेल्पलाइन शुरू की है। इस हेल्पलाइन पर 90 फीसदी शिकायत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर सड़कों को लेकर आईं। अमर उजाला ने सभी शिकायतों को प्रमुखता के साथ उठाया। इसका असर हुआ और भाजपा नेताओं ने खबरों की कटिंग केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय भेजी।
इसमें जर्जर सड़कों के फोटो भी भेजे गए। अब इन सड़कों के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 100 करोड़ के स्टीमेट फाइनल हो गए हैं। यह वह सड़कें थीं जिनकी फाइल लंबे समय से मंत्रालय में फंसी हुईं थीं। स्टीमेट में से 20 करोड़ रुपये इसी माह जारी होने जा रहे हैं। बाकी अगले माह जारी कर दिया जाएगा। जो सड़कें लोकनिर्माण विभाग के अंतर्गत आती हैं उनकी मरम्मत का काम विभाग बरसात के बाद शुरू करा देगा।
विज्ञापन
सांसद ने हेल्पलाइन में गूंजी सड़कों का मांगा था ब्यौरा
सांसद हेमामालिनी ने अमर उजाला हेल्पलाइन पर जिले की जिन भी सड़कों को लेकर शिकायतें आ रही थीं, उनका ब्यौरा मांग लिया था। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा प्रस्ताव लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय गए। जो सड़कें सबसे ज्यादा जर्जर थीं, उन्हें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में शामिल करा लिया गया। अन्य सड़कों को अगले माह इस स्कीम में शामिल करा लिया जाएगा। सांसद ने संसदीय क्षेत्र की सभी सड़कों की सूची बनाकर मंत्रालय को भेज दी है, जिससे समय पर निर्माण कार्य शुरू हो सके।
इन मार्गों के लिए जल्द जारी होगा बजट
- वृंदावन-नौहझील मार्ग से एक्सप्रेसवे तक वाया सिकंदरपुर
- फरह ओल रोड से बेरी तक
- एनएच-टू से धाना शमशाबाद तक
- कोसी शाहपुर रोड से बुखरारी पैगांव वाया भीकागढ़ी
अगले माह इनके लिए जारी होगा धन
- कोसीकलां-शेरगढ़ मार्ग
- राल से सिहाना मोड़ वाया बढ़ौत नगला ब्राह्मण
- नौगांव से दलौता वाया बलोडा जावली
- राल से पेलखू वाया भदाल
- फरह अछनेरा रोड से झुड़ावई
- तारसी- बेरी
- राया-मांट रोड वारामाशी से नीमगांव रोड ढकू वाया अरुआ
- कोसी-कोटवन वाया कांमर