फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna Expressway Accident News: road accident on yamuna expressway in mathura of uttar pradesh

यूपी: कोहरे के कारण एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, पीआरवी और जेपी ग्रुप की गाड़ियां हुईं क्षतिग्रस्त

Wed, 13 Jan 2021 06:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway Accident News: road accident on yamuna expressway in mathura of uttar pradesh
यमुना एक्सप्रेसवे में हुआ हादसा: क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के आगरा से नोएडा की ओर जा रहा कैंटर कोहरे के कारण डिवाइडर में टकरा कर सड़क पर पलट गया। जिससे उसमें भरे कागज के रोल सड़क पर बिखर गए। 
विज्ञापन


इसके बाद पीछे से आ रहा कैंटर सड़क पर बिखरे कागज के रोल से टकरा कर पलट गया। जिसकी चपेट में आने से वहां खड़ी पुलिस और जेपी ग्रुप की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में कैंटर सवार क्लीनर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

आगरा में मुठभेड़: पुलिस ने दबोचे बधिक गिरोह के आठ बदमाश, दो को लगी गोली, दरोगा भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन



यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के आगरा से नोएडा की ओर कागज और पठ्ठे लेकर जा रहा कैंटर थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 62 के समीप कोहरे की धुंध में डिवाइडर से टकरा जाने से सड़क पर पलट गया।जिससे उसमें भरे रोल और पठ्ठे सड़क पर बिखर गए।


पीआरवी 1877 इनोवा गाड़ी और जेपी ग्रुप की बोलेरो गाड़ी हादसा होने की सूचना पर मौके पर पहुंच गई और साइड में अपनी गाड़ियां खड़ी कर पलटे कैंटर चालक से जानकारी कर रहे थे। तभी पीछे से टमाटर लेकर आ रहा कैंटर सड़क पर बिखरे कागज के रोल व पठ्ठो से टकरा कर पलट गया। 

जिसकी चपेट में आने से पुलिस और जेपी ग्रुप की गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस कर्मी व एक्सप्रेस वे कर्मी बाल बाल बच गए। हादसे में टमाटर भरे कैंटर में सवार क्लीनर रामलखन निवासी सैंया आगरा घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पीआरवी, बाजना कट चौकी एवं नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गए। घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed