फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rising Temperatures Taking a Toll on Children's Health

Mathura News: बढ़ता तापमान बिगाड़ रहा बच्चों का स्वास्थ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rising Temperatures Taking a Toll on Children's Health
मथुरा। लगातार बढ़ते तापमान ने आम लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालना शुरू कर दिया है। खासतौर पर छोटे बच्चे डायरिया, उल्टी-दस्त और पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार सुबह जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ओपीडी खुलते ही बच्चों और उनके तीमारदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई मामलों में डिहाइड्रेशन के लक्षण भी पाए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि बढ़ती गर्मी, लू और दूषित भोजन-पानी के सेवन से संक्रमण फैल रहा है। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण वे जल्दी इसकी चपेट में आ जाते हैं। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ, बासी भोजन और साफ-सफाई की कमी भी बीमारियों को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि बच्चों को तेज धूप से बचाएं, बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें और अधिक से अधिक तरल पदार्थ दें। ओआरएस का घोल, नींबू पानी, नारियल पानी और मौसमी फलों का सेवन बच्चों को डिहाइड्रेशन से बचाने में मददगार होता है। हल्का और ताजा भोजन ही बच्चों को दिया जाए। डायरिया, दस्त से पीड़ित मरीजों के लिए इमरजेंसी वार्ड में बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed