फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rice pickup

4.40 लाख परिवारों को अब मिलेगा निशुल्क चावल, उठान शुरू

Sun, 05 Apr 2020 06:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Rice pickup
निशुल्क खाद्यान्न बांटने के लिए गोदाम से खाद्यान्न सामग्री ले जाते राशन डीलर। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। अब निशुल्क बंटने वाले चावल का उठान गोदामों से शुरू हो गया है। रविवार को राशन डीलर चावल एफसीआई आदि गोदामों से उठाकर ले गए। इसका वितरण मासिक राशन के बाद में होगा। इसकी तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर भी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में अप्रैल माह का राशन का वितरण कार्डधारकों को किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में जनपद में 2.45 लाख कार्डधारक अपना मासिक राशन ले चुके हैं। इसमें 85070 कार्डधारकों को 2285.545 क्विंटल राशन फ्री में वितरित किया गया है, जबकि 1.60 लाख कार्डधारकों को पात्र गृहस्थी कार्ड पर 3369.935 क्विंटल राशन रियायती दर पर दिया है। इस तरह अब तक जनपद में कार्डधारकों अप्रैल माह का राशन 56555.480 क्विंटल वितरित कर दिया है। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मासिक राशन वितरण की यह प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

इधर, सरकार के आदेशानुसार मासिक राशन वितरण के बाद जनपद के 4.40 लाख कार्डधारकों को चावल का वितरण भी होना है। इसके लिए रविवार से सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों ने चावल का उठान भी शुरू कर दिया है। 10 अप्रैल तक उक्त दुकानदार चावल का उठान कर लेंगे। डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि जनपद को फ्री में वितरित होने के लिए 85605 क्विंटल चावल मिला है। इसका उठान शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी में रहा सन्नाटा, सब्जी के लिए उमड़ी भीड़
रविवार की साप्ताहिक बंदी में हाईवे स्थित मंडी परिसर में अनाज मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। किसानों की आवक भी नहीं रही। सिर्फ सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ देखी गई। लॉकडाउन के दौरान मंडी में किसानों का अब अनाज लाने का क्रम तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन रविवार को पूरी तरह से मंडी में खामोशी रही। व्यापारिक प्रतिष्ठानों में किसी प्रकार की कोई गतिविधि नजर नहीं आए। व्यापारी भी बहुत कम मंडी में नजर आए। किसानों भी साप्ताहिक बंदी के चलते गेहूं लेकर नहीं आए। सिर्फ सब्जी मंडी में थोक दुकानदारों ने खरीदारी की। यह क्रम भी सात बजे तक ही चला। इसके बाद तो पूरे मंडी परिसर में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed