फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   review security arrangements for Janmashtami and CM visit

Mathura News: जन्माष्टमी व सीएम दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
review security arrangements for Janmashtami and CM visit
वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रशासन एवं पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। तैयारियों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों-कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देने के लिए वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान परिसर के स्वामी श्रीहरिदास प्रेक्षागृह में एक ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसमें डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अच्छा आचरण से पेश करने और मुस्तैदी से अपने पाॅइंटों पर ड्यूटी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पूरे मथुरा-वृंदावन क्षेत्र को 7 जोन और 35 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, बांकेबिहारी मंदिर सहित सभी प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगभग साढ़े पांच से छह हजार पुलिसकर्मी, पीएसी और आरएएफ के जवान मुस्तैद रहेंगे। वहीं, अकेले वृंदावन में मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था हेतु 840 उप-निरीक्षक, 708 हेड कांस्टेबल और 3,200 सिपाहियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, पूरे मेला क्षेत्र पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों और खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed